रिपोर्ट विकास तिवारी
आज GIC मीरजापुर के मैदान पर चल रहे * *अलविदा तनाव * कार्य क्रम का सातवें दिन ” अलौकिक जन्म उत्सव मनाया गया, जिसमें मुख्य वक्ता ब्र कु पूनम दीदी ने प्रजापिता ब्रह्मा जिनका लौकिक नाम लेखराज कृपलानी था के जीवन में आये अद्भुत परिवर्तन की कहानी सुनाई। उन्होंने बताया कि किस प्रकार गीता में कहे गए वचन के अनुसार परमात्मा ने एक साधारण तन में प्रवेश किया और उनको अपने प्रकाश स्वरूप का साक्षात्कार कराया। परमात्मा ने उन्हें कलियुगी पतित दुनिया के विनाश और पवित्र देवी देवताओं वाली सतयुगी दुनिया के स्थापना का साक्षात्कार कराया और उन्हें बताया कि मैंने तुम्हारे शरीर को अपना माध्यम बनाया है। दादा ने जब अपने इस अनुभव के बारे में लोगों को बताया तो लोगों ने पहले उनका मजाक और विरोध किया, लेकिन शीघ्र ही दादा के जीवन में आने वाले अद्भुत परिवर्तन को देखा तो वे आश्चर्य में पड़ गए।दादा के तन में अनेक लोगों को अपने, अपने इष्ट देवी देवता का साक्षात्कार होने लगा। अब दादा के तन में शिव बाबा सत्य गीता ज्ञान सुनाने लगे और धीरे, धीरे इस सत्संग की चर्चा चारों और फैलने लगी, और शिव बाबा ने दादा को नाम दिया प्रजापिता ब्रह्मा और एक यज्ञ की स्थापना की जिसका नाम प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय रखा। आज ब्र कु प्रदीप ने अपने गीतों से और नन्ही परी अनामी के नृत्य ने उपस्थित जन समुदाय को उमंग उत्साह से भर दिया। आज सतयुग के प्रथम राजकुमार कृष्ण और राजकुमारी राधा जो बाद में लक्ष्मी, नारायण बन जाते है के सानिध्य में शिविर की प्रतिभागियों को अपना अलौकिक जन्म उत्सव मनाने का शुभ अवसर मिला। पूरा वातावरण एक दिव्य, अलौकिक, दैवीय प्रकंपनो से भर उठा। आज के कार्य क्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक पं रत्नाकर मिश्र, होमगार्ड के जिला कमांडेंट वी के सिंह, ओ पी गुप्ता क्षेत्रीय प्रबंधक आर्यावर्त बैंक, विजय पांडेय IT हेड OBT, बार अशोशिएशन के दोनों अध्यक्ष सुशील दुबे और विमला शंकर दुबे ने दीप जलाकर कार्य क्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम संचालन ब्र कु प्रदीप ने किया।
