उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बीएलजे कॉलेज ग्राउंड में आयोजित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जनपद मिर्जापुर

रिपोर्ट विकास तिवारी

में आज दिनांक 17 मार्च 2025 को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बीएलजे कॉलेज ग्राउंड में आयोजित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया गया साथ हुई उनके द्वारा कई योग्य लाभार्थियों को योजनाओं के तहत लाभान्वित भी किया गया। उपरोक्त क्रम में क्षय रोग से प्रभावित कुल 22 टीबी रोगियों को पोषण पोटली भेंट करते हुए गोद लिया गया।उक्त क्रम में क्रमशः आभा फाउंडेशन मिर्जापुर के अध्यक्ष श्री अमित सिंह द्वारा अपनी पत्नी के स्मृति में 11 टीबी मरीजों को और हैडिंग हैंड फाऊंडेशन वाराणसी अध्यक्ष श्री वैभव श्रीवास्तव द्वारा भी जनपद के 11 टीबी मरीजों को पोषण पोटली भेंट करते हुए गोद लेने का सराहनीय कार्य किया गया।वहीं दोनों फाउंडेशन प्रबंधकों द्वारा आगामी समय में भी ऐसे पिड़ीत मरीजों के सहयोग में तत्परता पूर्वक अपना सहयोग देने का आश्वासन दिया गया ।पोषक पोटली वितरण कार्यक्रम के दौरान जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सी एल वर्मा, एसीएमओ डॉक्टर अवधेश कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉक्टर मुकेश कुमार, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ नवनीत सिंह, डॉ राजेश कुमार, हिमांशु त्रिपाठी, के साथ-साथ क्षय विभाग के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सतीश शंकर यादव, पंकज सिंह, अवध बिहारी कुशवाहा, सावित्री देवी, प्रतीक, नीरज, आकाश, मनभावन, संतोष आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!