जमुई केस में बड़ा एक्शन.. 120 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर FIR, 3 गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमुई केस में बड़ा एक्शन.. 120 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर FIR, 3 गिरफ्तार बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ बदसलूकी के वीडियो को बिना ब्लर किए सोशल मीडिया पर वायरल करने और पीड़िता की पहचान उजागर करने के मामले में जमुई पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस वैसे सोशल मीडिया को खंगालने में जुट गई है, जहां पर बिना फेस ब्लर किए वीडियो डाले गए। पुलिस ने अब तक जमुई जिले के अलावा अन्य इलाकों के करीब 120 सोशल मीडिया आईडी को चिन्हित कर FIR दर्ज की गई है। जमुई में लड़की के साथ दुर्व्यवहार और छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के मामले में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर केएस अनुपम ने पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मामले में अब तक तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों में दो की उम्र 17 से 18 वर्ष के बीच बताई गई है. ADG ने बताया कि जमुई थाने में BNSS की धारा 128, 74, 75 और POCSO एक्ट की धारा 8 और 12 के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया गया है, जिसकी निगरानी जमुई SDPO के नेतृत्व में की जा रही है. वायरल वीडियो प्रसारित करने वालों पर भी कार्रवाई.

और पढ़ें

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!