स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन —
स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन —
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के पूर्व संध्या पर घनश्याम बिनानी एकेडमी ऑफ मैनेजमेंट साइंस व श्री साई परिवार सेवा संगठन द्वारा आज घनश्याम बिनानी अकादमी ऑफ़ मैनेजमेंट साइंसेज GBAMS भरुहना मिर्जापुर में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता कॉलेज की डायरेक्टर प्रो डॉ ज़ीशान अमीर व संचालन संस्थापक अध्यक्ष श्री साईं परिवार के शुभम गुप्ता उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, ने की।
शिविर में कुल 22 लोगों ने पंजीकरण कराया और 10 पुरुष/महिला ने सफलतापूर्वक रक्तदान किया। डॉक्टर विनोद कनोजिया ने सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श किया तथा सुनिश्चित किया कि दान सुरक्षित और नियमों के अनुसार हो। जन संपर्क अधिकारी श्री राम कुमार गुप्ता व श्री शुभम् गुप्ता साईं ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उनके योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम के
पूर्व यह रक्तदान शिविर समाज सेवा और मानवता की भावना को प्रबल करने का प्रयास था। संगठन भविष्य में भी नियमित रूप से रक्तदान और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन जारी रखेगा और समुदाय से अधिकाधिक भागीदारी की अपील की। रक्तदान करने वाले

सर्वेश कुमार, आर्यन सिंह, मोहम्मद कामरान, सुमित अग्रहरि, रोशनी, हर्ष पाण्डेय, अवधेश सिंह, आयुष वर्मा, वशिष्ठ पाण्डेय, अंशुमान आदि ने रक्तदान किया।
प्रो डॉ ज़ीशान अमीर ने सभी BBA एवं MBA के छात्र छात्राओं की भावनाओं का सम्मान और प्रशंसा करते हुए एक संवेदनशील नागरिक बनने की सलाह दी।








