स्वास्थ्य ही सेवा: कमौना में फ्रीडम फाइटर्स ट्रस्ट ने लगाया मेडिकल कैंप, सैकड़ों ग्रामीणों को मिली मुफ्त चिकित्सा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कमौना में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 178 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

रिपोर्ट: दीपक चौहान

कमौना। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार (3 अगस्त) को कमौना में ‘फ्रीडम फाइटर्स चैरिटेबल ट्रस्ट’ द्वारा एक निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। शारदा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की टीम के

सहयोग से लगाए गए इस कैंप में 178 मरीजों की जांच की गई और उन्हें मुफ्त दवाइयां दी गईं।​ट्रस्ट के प्रबंधक अश्वनी ठाकुर ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने के लिए कमौना, पढा, सरभन्ना, सहार, नारऊ, जलालपुर, कनैनी रिसालू और किरतपुर लदपुरा जैसे कई गांवों से लोग पहुंचे। मरीजों के इलाज के साथ-साथ मौके पर ही उनके ‘आयुष्मान कार्ड’ बनाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।​इन विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सेवाएं:डॉ. अशोक कुमार राघव और डॉ. अरविंद कुमार राघव के कुशल मार्गदर्शन में चले इस शिविर में शारदा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के कई जाने-माने चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। इनमें मुख्य रूप से डॉ. चेतन (एमबीबीएस, पीजी), डॉ. चक्षु (एमबीबीएस, एमडी), डॉ. अभिनंदन (बीयूएमएस), डॉ. वी.के. दक्ष और डॉ. गोविंद तोमर शामिल रहे। सभी डॉक्टरों ने मरीजों का सफलतापूर्वक परीक्षण कर उन्हें उचित चिकित्सीय परामर्श दिया।

और पढ़ें

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!