माँ विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय, मीरजापुर के सभी लॉ कॉलेजों के मानकों की होगी जाँच-

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

माँ विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय, मीरजापुर के सभी लॉ कॉलेजों के मानकों की होगी जाँच-

*मीरजापुरः माँ विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय, मीरजापुर से सम्बद्ध लॉ कॉलेज जिसमें एलएलबी पाठ्यक्क्रम संचालित हो रहा है उसके लिए बार काउंसिल की ओर से प्रदेश के सभी लॉ कॉलेजों के मानकों की जांच के आदेश दिये गये हैं।

रिपोर्ट विकास तिवारी

मीरजापुर तथा सोनभद्र जनपदों के लॉ कॉलेजों की जांच का जिम्मा माँ विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय, मीरजापुर को सौंपा गया है। विवि अब जांच करेगा कि क्लास से लेकर छात्र अनुपात, शिक्षक व बार काउंसिल की गाइडलाइन का पालन कॉलेज कर रहे है या नहीं, इसकी रिपोर्ट सौपेगा। ऐसे में अगर कोई कॉलेज मानकों के विपरीत पाया गया तो उस पर कार्रवाई की जा सकती है।इस सम्बन्ध में सुप्रीम कोर्ट में एक वाद दायर किया गया था जिसमें लॉ कॉलेजों की ओर से मानकों के पालन न करने की बात कही गई थी।

इस पर कोर्ट की ओर से बार काउंसिल ऑफ इंडिया को कॉलेजों की जांच के लिए कहा गया था। बार काउंसिल की ओर से सभी विश्वविद्यालय के वीसी को पत्र लिखा गया है। *श्री राम नारायण, कुलसचिव बनाये गये नोडल अधिकारी-*कुलपति की ओर से श्री राम नारायण, कुलसचिव को इसका नोडल अधिकारी बनाया गया है। जनके नेतृत्व में सभी लॉ कॉलेजों के मानकों की जांच की जाएगी कि बार काउंसिल के सभी मानकों का पालन किया जा रहा है या नहीं।

और पढ़ें

रंगमंच पर दिखेगी 25 साल सेवा की कहानीदेश व प्रदेश में होगा ‘नमो सेवा—अनकही कहानियाँ’ का भव्य नाट्य मंचनप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा को नाटक के माध्यम से किया जाएगा

पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर द्वारा बीएचयू दक्षिणी कैम्पस में चल रहें 03 दिवसीय साइबर प्रशिक्षण शिविर का किया गया समापन, मीरजापुर पुलिस ने बनाया सर्वाधिक पुलिस कर्मियों को साइबर प्रशिक्षित करने का रिकॉर्ड —

[democracy id="1"]

रंगमंच पर दिखेगी 25 साल सेवा की कहानीदेश व प्रदेश में होगा ‘नमो सेवा—अनकही कहानियाँ’ का भव्य नाट्य मंचनप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा को नाटक के माध्यम से किया जाएगा

error: Content is protected !!