प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने कराई पति की हत्या, 24 घंटे में पुलिस ने खोला राज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चन्दौली: पत्नी ने प्रेमी संग रची मौत की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया ब्लाइंड मर्डर का खुलासा

पति बना प्रेम-प्रसंग में बाधा, गला रेतकर की हत्या; पत्नी, प्रेमी और साथी गिरफ्तार

चन्दौली। जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र में महेवा गौरी माइनर नहर में मिले युवक के शव की गुत्थी को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, यह हत्या कोई हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित साजिश का नतीजा थी, जिसमें मृतक की पत्नी ने अपने कथित प्रेमी और उसके सहयोगी के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बनाई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू, खून से सने कपड़े, मोबाइल फोन, नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक 25 जून 2026 को महेवा गौरी माइनर नहर की पुलिया के नीचे एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी। पहचान होने पर मृतक का नाम राजेश कुमार (40 वर्ष) निवासी महादेवपुर, थाना मुगलसराय सामने आया। मामले में मृतक के भाई रमेश ने आरोप लगाया कि राजेश की पत्नी उर्मिला देवी के राहुल शर्मा से कथित प्रेम संबंध थे, जिसका राजेश लगातार विरोध करता था। इसी रंजिश में हत्या की साजिश रची गई।

जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रेवसा अंडरपास के पास चेकिंग अभियान के दौरान राहुल शर्मा और उसके सहयोगी विनोद पाल को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रक्तरंजित चाकू, खून लगे कपड़े, दो मोबाइल फोन, नकदी तथा सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP65BY1092) बरामद की गई। इसके बाद मृतक की पत्नी उर्मिला देवी को भी उसके घर से हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया।

इस मामले में थाना अलीनगर में मु0अ0सं0 396/2026 के तहत धारा 103(1), 238 एवं 61(1)(A) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलताइस हत्याकांड के खुलासे में प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ल के नेतृत्व में थाना अलीनगर पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

और पढ़ें

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!