मझूई गांव की बेटी ने बढ़ाया बिहार का मान BDO बनकर रचा इतिहास , कैमूर जिले सहित बिहार और कुशवाहा समाज का बढ़ाया मान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट : सुमन मेहता

गांव की बेटी से बनी प्रशासनिक अधिकारी, प्रीति वर्मा की सफलता बनी प्रेरणा

कैमूर (बिहार)। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता हासिल कर कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम मझूई की बेटी प्रीति वर्मा ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) बनकर अपने परिवार, जिले, बिहार राज्य तथा कुशवाहा समाज का नाम रोशन किया है।

प्रीति वर्मा, रवि कुमार मेहता और संध्या वर्मा की पुत्री हैं। उनकी माता संध्या वर्मा मध्य विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। प्रीति स्वर्गीय डॉ. राम सिंहासन की पौत्री एवं सुमन कुमार मेहता की भतीजी हैं। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

प्रीति वर्मा की सफलता यह साबित करती है कि कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास के बल पर कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। ग्रामीण परिवेश से निकलकर उन्होंने जिस तरह बीपीएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, वह हजारों युवाओं विशेषकर छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, रिश्तेदारों, शिक्षकों, शुभचिंतकों तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। लोगों का कहना है कि प्रीति वर्मा की सफलता से न केवल कैमूर जिले का गौरव बढ़ा है, बल्कि पूरे बिहार और कुशवाहा समाज को भी उन पर गर्व है।

क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि एक जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी के रूप में प्रीति वर्मा जनसेवा और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देकर समाज के लिए मिसाल कायम करेंगी।

और पढ़ें

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!