मां गंगा की गोद में ‘रीलबाजों’ की गंदी जुबान; क्या सो रहा है प्रशासन? काशी की अस्मिता पर सीधा हमला!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Breaking News: धर्म नगरी काशी की मर्यादा तार-तार, गंगा की गोद में रीलबाजों की ‘बदतमीजी’ ने बढ़ाया आक्रोश

Varanasi News

वाराणसी। धर्म और अध्यात्म की राजधानी काशी, जिसकी मिट्टी को दुनिया नमन करती है, आज उन ‘बेशर्म’ रीलबाजों की वजह से शर्मिंदा है जिन्होंने मर्यादा की सारी हदें पार कर दी हैं। मां गंगा के पावन तट पर, जहां लोग मुक्ति की कामना लेकर आते हैं, वहां कुछ उद्दंड युवकों ने गाली-गलौज और सरेआम अश्लीलता का नंगा नाच किया है।

सनातन परंपरा को खुली चुनौती!

यह सिर्फ एक वीडियो नहीं, बल्कि काशी की सदियों पुरानी संस्कृति और करोड़ों हिंदुओं की आस्था पर किया गया जानबूझकर प्रहार है।

वीडियो में जिस तरह की अभद्र भाषा और ‘फूहड़पन’ का इस्तेमाल किया गया है, उसने यह साबित कर दिया है कि इन लोगों के मन में न तो कानून का डर है और न ही गंगा मैया के प्रति कोई सम्मान। मां गंगा की गोद का सहारा लेकर जनमानस को चुनौती देने वाले ये ‘बेहूदे’ लोग समाज के लिए नासूर बन चुके हैं।

​क्या जेल जाएंगे ये ‘आस्था के दुश्मन’?

सोशल मीडिया पर वायरल इन चेहरों की पहचान साफ हो चुकी है। जनता अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि ‘हथकड़ी’ चाहती है। बिना अनुमति सार्वजनिक स्थलों पर गंदा कंटेंट बनाने वाले इन अपराधियों पर अगर आज लगाम नहीं लगी, तो कल काशी की गलियों और घाटों की पवित्रता पूरी तरह खत्म हो जाएगी।

वाराणसी पुलिस कमिश्नर से पुरजोर मांग है कि इन ‘गंदी मानसिकता’ वाले लोगों को तुरंत गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाए।

और पढ़ें

चंदौली में बेकाबू हुआ अपराध: हत्या, लूट और दुष्कर्म की घटनाओं से दहला जनपद! आखिर कौन है जिम्मेदार?
error: Content is protected !!