नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) में प्रशिक्षण के लिए मिर्जापुर के सुरेश कुमार बिंद का चयन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) में प्रशिक्षण के लिए मिर्जापुर के सुरेश कुमार बिंद का चयन
मिर्जापुर। जनपद डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल के होनहार स्काउट एवं गाइड के युवा प्रशिक्षक सुरेश कुमार बिंद का चयन देश के प्रतिष्ठित नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM), उत्तरकाशी (उत्तराखंड) में होने वाले विशेष पर्वतारोहण प्रशिक्षण के लिए हुआ है। सुरेश 15 दिवसीय कठिन एवं साहसिक ट्रेनिंग में हिस्सा लेने के लिए उत्तरकाशी रवाना हो गए हैं।
इस प्रशिक्षण के दौरान उन्हें हिमालय की दुर्गम चोटियों पर चढ़ाई करने, बर्फीले रास्तों पर संतुलन बनाने, रॉक क्लाइंबिंग, आपदा प्रबंधन और विषम परिस्थितियों में बचाव कार्यों (रेस्क्यू ऑपरेशन) की बारीकियां सिखाई जाएंगी।
सुरेश कुमार बिंद के इस चयन से उनके परिवार, शुभचिंतकों और विद्यालय में हर्ष का माहौल है। स्थानीय लोगों और युवाओं ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए प्रशिक्षण के सफल होने और जनपद का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी हैं।

Vikash Tiwari
Author: Vikash Tiwari

और पढ़ें

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!