भाईदूज कार्यक्रम की सफलता पर विंध्य गंगे श्री राम सेवा समिति का सहभोज एवं विचार-विमर्श, श्याम सुंदर केशरी ने सभी सदस्यों के प्रति जताया आभार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाईदूज कार्यक्रम की सफलता पर विंध्य गंगे श्री राम सेवा समिति का सहभोज एवं विचार-विमर्श, श्याम सुंदर केशरी ने सभी सदस्यों के प्रति जताया आभार

मीरजापुर। विंध्य गंगे श्री राम सेवा समिति द्वारा भाईदूज के अवसर पर आयोजित सफल एवं भव्य कार्यक्रम के उपरांत दिनांक 14.11.2026 को बिनानी धर्मशाला में समिति के सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ आत्मीय सहभोज एवं विचार-विमर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष एवं समिति के अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने गुड़हट्टी चौराहे पर विगत 10 वर्षों से निरंतर परंपरागत रूप से आयोजित किए जा रहे विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों में सभी सदस्यों के समर्पण, सहयोग और सहभागिता की सराहना करते हुए हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

श्याम सुंदर केशरी ने कहा कि किसी भी सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को वर्षों तक निरंतर जीवंत बनाए रखना सामूहिक प्रयास, आपसी समन्वय और सेवा भावना का परिणाम होता है। समिति के सभी सदस्यों का सहयोग और समर्पण ही इन आयोजनों की वास्तविक शक्ति है। उन्होंने भविष्य में भी इसी एकजुटता के साथ और अधिक बेहतर एवं जनोपयोगी रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया।

सहभोज के दौरान समिति के सदस्यों ने खुलकर अपने सुझाव एवं विचार साझा किए। आगामी आयोजनों को और अधिक प्रभावशाली एवं व्यवस्थित बनाने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े नए रचनात्मक कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में श्री भोलेश्वर महादेव मंदिर, बीएलजे इंटर कॉलेज के सामने हो रहे निर्माण कार्य को पुनर्निर्माण के स्वरूप में बेहतर ढंग से विकसित करने को लेकर भी सदस्यों ने अपने विचार रखे तथा इस पुनीत कार्य में यथासंभव सहयोग करने की इच्छा व्यक्त की।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष डॉली अग्रहरि, सभासद गोवर्धन यादव (टीटू), सभासद अलंकार जायसवाल, जय हिंद सिंह राठौर, सोनू दीक्षित, महासचिव अभिषेक अग्रहरि, संजय जोशी गोपाल केशरी राहुल चंद्र जैन किशन चौरसिया सहित समिति के अनेक सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का कुशल संचालन गणेश सेठ ने किया।

श्याम सुंदर केशरी के नेतृत्व में आयोजित यह सहभोज केवल एक सामाजिक मिलन नहीं, बल्कि वर्षों से चली आ रही सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने, आपसी एकता को मजबूत करने और समाजहित में नए रचनात्मक संकल्प लेने का एक सार्थक प्रयास रहा।

Vikash Tiwari
Author: Vikash Tiwari

और पढ़ें

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!