बुलंदशहर: छतारी के होनहार तनिष सैनी ने जिले में लहराया परचम, पहली रैंक लाकर स्कूल और परिवार का नाम किया रोशन; बधाई देने वालों का लगा तांता।”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बुलंदशहर का ‘किंग’: मिलिए जिला टॉपर तनिष सैनी से!

रिपोर्ट दीपक चौहान

बुलंदशहर : बुलंदशहर के छात्र तनिष सैनी ने किया ज़िला टॉप, माँ बाप और स्कूल का किया नाम रोशनज़िला बुलंदशहर के छात्र तनिष सैनी ने पुरे जिले बुलंदशहर में पहली रैंक लाकर ज़िले का नाम रोशन किया हैं23 अप्रेल 2025 को घोषित हुए हाईस्कूल और इंटरमीडिट के रिज़ल्ट में छतारी निवासी तनिष सैनी ने पुरे ज़िले में पहली रैंक लाकर पुरे जिले का नाम रौशन किया है.. देवी सरन स्कूल छतारी के छात्र तनिष की जिले में टॉप रैंक आने के बाद घर पर बधाई देने वालों की भीड़ लगने लगी है..

पिता मनोज सैनी का कहना है की बेटे ने ना सिर्फ अपने माँ बाप का बल्कि कस्बे के साथ साथ पुरे ज़िले का नाम रौशन किया हैछात्र तनिष सैनी का कहना है की ये सब उनकी मेहनत और मां बाप के साथ स्कूल के गुरूज़नों की मेहनत का नतीजा है जो पुरे ज़िले में टॉप रैंक हासिल की हैटॉप रैंक लाने के बाद कस्बे के लोगों ने छात्र तनिष सैनी का फूल मालाओं से स्वागत किया तथा पुरे कस्बे में बैंड बाजों से घुमा कर बधाई दीइस मौके पर बधाई देने वालों में कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष ज़िया उर रहमान, चाँद चाचा, राजपाल सिंह, जावेद मलिक, जीतू अग्रवाल, संदीप कुशवाह, राज गुप्ता आदि शामिल रहे..

और पढ़ें

चंदौली में बेकाबू हुआ अपराध: हत्या, लूट और दुष्कर्म की घटनाओं से दहला जनपद! आखिर कौन है जिम्मेदार?
error: Content is protected !!