वीरांगना माता उदा देवी पासी शहादत दिवस में शामिल हुईं दिव्या मित्तल, खमरिया में किया जनसंवाद

भदोही। जननीति भारत पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष दिव्या मित्तल ने औराई, भदोही में आयोजित वीरांगना माता उदा देवी पासी शहादत दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि माता उदा देवी पासी का बलिदान और साहस आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। उनके त्याग को याद रखना और उनके बताए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष दिव्या मित्तल खमरिया पहुंचीं, जहां सर्राफा मंडी, मुख्य चौराहे पर उन्होंने जनसंवाद किया। उन्होंने व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों और महिलाओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
क्षेत्र की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा, “जिसे कभी मिनी डॉलर नगरी कहा जाता था, जो कभी भदोही की कालीन नगरी का गढ़ था, आज वहां की स्थिति खराब है। न सड़क है, न ट्रेन रुकती है।”
उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की इन समस्याओं को गंभीरता से उठाया जाएगा और समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे।












