वाराणसी त्योहारों के मद्देनजर अपर आयुक्त जिला प्रशासन ने किया संयुक्त निरीक्षण, ड्रोन से होगी निगरानी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी त्योहारों के मद्देनजर अपर आयुक्त जिला प्रशासन ने किया संयुक्त निरीक्षण, ड्रोन से होगी निगरानी

वाराणसी आगामी त्योहारों को देखते हुए वाराणसी पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की कमर कस ली है।

रिपोर्ट पवन जायसवाल

रंगभरी एकादशी और मसाने की होली के शांतिपूर्ण संपन्न होने के उद्देश्य से अपर पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में शहर के प्रमुख स्थलों का गहन निरीक्षण किया गया।अधिकारियों ने काशी विश्वनाथ मंदिर, टेढ़ी नीम मंदिर, मणिकर्णिका घाट और आसपास के मंदिर परिसरों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान क्षेत्र में यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और अग्निशमन सहित अन्य आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों की समीक्षा की गई।निरीक्षण के बाद एक उच्चस्तरीय बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें त्योहारों के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

अधिकारियों ने कहा कि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को चौकस रहने के निर्देश दिए गए हैं। भीड़ पर नजर रखने और संभावित खतरों को भांपने के लिए ड्रोन कैमरों से निगरानी रखे जाने की भी योजना बनाई गई है।

निरीक्षण और बैठक के दौरान जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार झा, अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा, एडीसीपी वैभव बांगर, डीसीपी काशी जोन गौरव बबांसवाल, एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह, एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी, मंदिर प्रशासन के अधिकारी और अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।प्रशासन का कहना है कि त्योहारों को लेकर सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं ताकि श्रद्धालु और स्थानीय निवासी बिना किसी भय के उत्सव का हिस्सा बन सकें।

संवाददाता – पवन जायसवाल

और पढ़ें

​माइक थामने से कोई पत्रकार नहीं बनता: यूट्यूब पर चैनल का नाम ‘News’ रख लेने से या गले में फर्जी ‘Press’ कार्ड लटका लेने से कोई पत्रकार नहीं हो जाता। पत्रकारिता के लिए पंजीकरण (Registration) और संस्थान की मान्यता अनिवार्य है।

चंदौली में बेकाबू हुआ अपराध: हत्या, लूट और दुष्कर्म की घटनाओं से दहला जनपद! आखिर कौन है जिम्मेदार?

​माइक थामने से कोई पत्रकार नहीं बनता: यूट्यूब पर चैनल का नाम ‘News’ रख लेने से या गले में फर्जी ‘Press’ कार्ड लटका लेने से कोई पत्रकार नहीं हो जाता। पत्रकारिता के लिए पंजीकरण (Registration) और संस्थान की मान्यता अनिवार्य है।

error: Content is protected !!