सारनाथ में दिल दहला देने वाली घटना नक्खीघाट पुल से युवक के गंगा में कूदने की आशंका, NDRF जारी सर्च ऑपरेशन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी शहर के सारनाथ थाना क्षेत्र स्थित नक्खीघाट पर आज सुबह एक संभावित आत्महत्या का मामला सामने आया है।

रिपोर्ट पवन जायसवाल

एक युवक द्वारा गंगा नदी में छलांग लगाए जाने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया।पुलिस के अनुसार, दीन दयालपुर निवासी सूरज राजभर (पुत्र चंद्रबली राजभर, उम्र करीब 20 वर्ष) ने आज सुबह करीब 5 बजे नक्खीघाट पुल से गंगा में छलांग लगा दी। परिजनों ने बताया कि सूरज सुबह साइकिल लेकर घर से निकला था और परिवार वाले इसे सुबह की सैदल (मॉर्निंग वॉक) समझ रहे थे।घटनास्थल पर मिली साइकिल और चप्पलजब काफी देर तक सूरज घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। नक्खीघाट पुल पर पहुंचने पर वहां उसकी साइकिल और चप्पल पड़ी मिली। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि सुबह के समय वहां कोई युवक अकेला खड़ा दिखा था, लेकिन किसी ने उसे छलांग लगाते हुए नहीं देखा। इससे आशंका प्रबल हो गई है कि सूरज ने गंगा में छलांग लगा दी।मानसिक तनाव में था युवकपरिवार ने बताया कि सूरज मानसिक रूप से परेशान (डिस्टर्ब) चल रहा था और इसका इलाज भोजूबीर स्थित एक अस्पताल में चल रहा था। परिवार में दो भाई और तीन बहनें हैं। सूरज दो भाइयों में सबसे बड़ा था, जबकि उसका छोटा भाई 16-17 वर्ष का है।

तीन बहनों में से दो की शादी हो चुकी है, जबकि एक बहन अभी अविवाहित है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है और सूरज अपने पिता के साथ मजदूरी (लेबर) का काम कर परिवार का गुजर-बसर करता था।मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफघटना की सूचना मिलते ही सारनाथ थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।

थानाध्यक्ष के निर्देश पर तुरंत एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर गंगा और वरुणा नदी के संगम क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। फिलहाल वरुणा नदी में सर्चिंग जारी है, लेकिन अभी तक युवक का कहीं पता नहीं चल सका है।पुलिस ने परिजनों से बात कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल परिवार में कोहराम मचा हुआ है और युवक के जीवित मिलने की उम्मीद में सर्च ऑपरेशन जारी है।

संवाददाता – पवन जायसवाल

और पढ़ें

चंदौली में बेकाबू हुआ अपराध: हत्या, लूट और दुष्कर्म की घटनाओं से दहला जनपद! आखिर कौन है जिम्मेदार?
error: Content is protected !!