सिंगापुर दौरे पर योगी, टेमासेक के चेयरमैन से मुलाकात डेटा सेंटर और नवीकरणीय ऊर्जा में निवेश पर चर्चा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सिंगापुर दौरे पर योगी, टेमासेक के चेयरमैन से मुलाकात डेटा सेंटर और नवीकरणीय ऊर्जा में निवेश पर चर्चा सिंगापुर

रिपोर्ट पवन जायसवाल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सिंगापुर के अपने प्रवास के दौरान टेमासेक के चेयरमैन मिस्टर तेओ ची हेन और उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक की। यह बैठक उत्तर प्रदेश में निवेश के नए अवसरों की संभावनाओं को तलाशने के उद्देश्य से आयोजित की गई।बैठक के दौरान दोनों पक्षों के बीच विभिन्न रणनीतिक क्षेत्रों में निवेश की व्यापक संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

वार्ता का केंद्रबिंदु मुख्य रूप से डेटा सेंटर, लॉजिस्टिक्स, नवीकरणीय ऊर्जा और औद्योगिक अवसंरचना के क्षेत्र रहे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की निवेश-अनुकूल नीतियों का विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार उत्तर प्रदेश ने उद्योगों और निवेशकों को आकर्षित करने के लिए सरल और पारदर्शी नीतियां बनाई हैं।

उन्होंने वैश्विक निवेशकों के प्रति उत्तर प्रदेश की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए पूरी तरह तैयार है।यह बैठक मुख्यमंत्री के सिंगापुर दौरे के तहत महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिसका उद्देश्य प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय निवेश को आकर्षित करना और वैश्विक साझेदारियों को मजबूत करना है।

संवाददाता – पवन जायसवाल

और पढ़ें

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!