*आजाद समाज पार्टी के तत्वाधान में रैकरी में मनाया गया बिरसा मुंडा जयंती*
रिपोर्ट विकास तिवारी
कलवारी; मिर्जापुर राजगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रैकरी में शनिवार को आजाद समाज पार्टी के तत्वावधान में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री सुनील पटेल रहे। उन्होंने सर्वप्रथम भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके योगदानों के विषय में चर्चा की।पटेल ने बताया कि बिरसा मुंडा सिर्फ एक स्वतंत्रता सेनानी नहीं, बल्कि एक युग प्रवर्तक थे। लाखों लोग उन्हें आज भी “धरती आबा” या धरती के पिता के रूप में पूजते हैं।बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को झारखंड के उलिहातु गांव में एक साधारण मुंडा आदिवासी परिवार में हुआ था। प्रारंभिक जीवन में ईसाई धर्म अपनाने के बाद उनका नाम दाउद मुंडा था, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी जड़ों और संस्कृति को पुनः अपनाया।इस अवसर पर राजेश कुमार गौतम (मंडल प्रभारी), संदीप सोनकर (जिला अध्यक्ष), राम प्रकाश मौर्या (विधानसभा अध्यक्ष), आशीष कुमार आर्या (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष), कृष्ण कुमार गौतम, नर्मू आदिवासी, बुद्धू आदिवासी, अनिल आदिवासी सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।











