बिहार में एनडीए की जीत पर भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने दी शीर्ष नेतृत्व और नीतीश को बधाई
रिपोर्ट विकास तिवारी
मीरजापुर।पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने बिहार चुनावो में एनडीए की जीत पर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और नीतीश कुमार को बधाई दी है।उन्होंने बिहार में सरकार बनने की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ग़णेशगंज चौराहे पर स्थित शिव मंदिर पर पूजन अर्चन कर लोगों को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।इस मौके पर भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने कहा कि बिहार के लोगो ने इस चुनाव में महागठबंधन को पूरी तरह से नकार दिया है। एनडीए गठबंधन की सरकार को स्पष्ट बहुमत मिला है।पीएम नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की जोड़ी ने बिहार में कई जनहित योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाया है।बिहार की जनता ने खुलकर मोदी और नीतीश की नीतियों पर एकतरफा वोट करके बिहार में सरकार बनाई है।बिहार में इस एनडीए की स्पष्ट बहुमत के लिए पीएम मोदी,पार्टी के शीर्ष नेताओं और नीतीश कुमार को जीत बधाई देता हूँ।बिहार पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास की ओर अब और तेजी से बढ़ेगा और प्रदेश में गुंडाराज करने वालो के सख्त कदम उठाकर उनके ऊपर कार्यवाही की जाएगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उमेश गुप्ता जी,चंद्रांशु गोयल जी, विनोद शंकर पांडे जी, ज्ञानचंद गुप्ता जी, बाबूराम गुप्ता जी, शिवांशु सिंह, ओम प्रकाश मौर्य, कमलेश मौर्य,नीरज गुप्त सभासद,रमेश यादव,मनमोहन वैश्ववार,त्रिलोकी विश्वकर्मा, आशीष दुबे,श्याम बिहार सिंह,अभिषेक केसरी,मनीष मोदनवाल,सुनील मोदनवाल,अंकित धवन,अशोक सोनी,बालकृष्ण सोनी,चंदन जायसवाल,संदीप कसेरा, विक्की जायसवाल,अभिषेक यादव,मनोज गुप्ता,आशीष गुप्ता ऋषिकेश कश्यप,विनय श्रीवास्तव, महेंद्र गुप्ता, आशीष गिरी,वीरू उपाध्याय उपस्थित रहे।











