भरत मिलाप देख भाव विभोर हुए दर्शकएक से बढ़कर एक भव्य झांकी ने सबका मनमोहा ट्रैक्टर पर बैठे झाकियां की सजावट और वेशभूषा तथा भावभंगिमा देख आकर्षित हुए दर्शक
रिपोर्ट विकास तिवारी
भरत मिलाप में योगी के बुलडोजर और प्रेमानंद महराज के झांकी आकर्षक का केंद्र बना रहासुमित जायसवाल जी की महाकाली, मां दुर्गा की झांकी सबसे अधिक आकर्षित किए और लोगों को झूमने को मजबूर कर रहें थेजगह जगह कमेटी के द्वारा सजे कलाकारों को पुरस्कृत कर सम्मानित भी किया जा रहा थाविंध्याचल। शनिवार की रात को श्री विंध्य प्राचीन नवयुवक भरत मिलाप बड़े ही धूमधाम से और भव्य तथा दिव्य तरीके से आयोजन किया गया। भरत मिलाप को देखने के लिए विंध्याचल के कई गांव और बस्ती के लोग देखने के लिए उमड़ पड़े थे। बरतर तिराहा पर स्थित कमेटी के मंच पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली जी तथा विंध्याचल के प्रमुख समाज सेवी एवं युवा हृदय सम्राट पद्माकर मिश्र जी द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम तथा उनके दरबार की आरती पूजन करके भरत मिलाप का शुभारम्भ किया गया।रात भर युवाओं के अंदर जोश और उमंग देखा गयाश्री विंध्य प्राचीन नवयुवक भरत मिलाप को देखने के लिए पूरी रात लोगों के अंदर उमंग और जोश देखते ही बन रहा था। कोई चलते हुए बड़ा भोपा बजा रहा था तो कोई डीजे पर डांस कर रहा था तो कोई गुब्बारे की खरीदारी कर था तो कोई नून खटाई ,रेवड़ी खरीदने में मस्त था। भरत मिलाप पटेंगरा नाला से लेकर बरतर तिराहा तक जाकर कमेटी के मंच तक पहुंचकर कलाकारों को सम्मानित कर समापन किया गया।सभी कलाकारों को किया गया सम्मानित, किसी को मिला LED टीवी तो किसी को पंखा श्री विंध्य प्राचीन नवयुवक भरत मिलाप कमेटी द्वारा आयोजित सभी झाकियों को जगह जगह रोक कर सम्मानित किया जा रहा था। कहीं टीवी, पंखा, तो कहीं घड़ी तो कल प्लेट कहीं आकर्षित गिफ्ट पैक देकर भरत मिलाप में सजे कलाकारों का उत्साहवर्धन किया जा रहा था।झांकियों में सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र मां काली की रही और ट्रैक्टर की सजावट भी देख लोग हुए आकर्षितसुमित जायसवाल की महाकाली, मां दुर्गा की झांकी सबसे आकर्षित करने वाली झांकी थी। जगह जगह इस ट्रैक्टर को रोक कर मां दुर्गा की रुद्र रूप और महाकाली की विकराल नृत्य ने दर्शकों को एकदम स्तब्ध कर दिया था। सबके मुख से जय मां काली, जय मां दुर्गा के शब्द निकल रहे थे। जब ट्रैक्टर से नीचे उतर कर नृत्य करने किए पहुंची तो पहले सभी लोग घेर लिए थे लेकिन उनके खतरनाक आग वाले दृश्य को देखने के लिए दूर हटने लगे।भूतों के साथ गोरिल्ला और काल भैरव जी की विकराल दृश्य और नृत्य देख बच्चे भी डर कर दूर भागने लगे जो लोगों के मनोरंजन के खूब साधन बने। क्या बच्चें क्या बूढ़े सबके सब हंस हंस कर लोट पोट हो रहे थे।हाथ में तलवार और भाला की करतब देख भीड़ दूर भागती रही तो डीजे की साउंड पर थिरकते रहे दर्शक।बाउंसरों ने भी अपनी उपस्थिति से भरत मिलाप को रोमांचक बना रहे थे।विंध्याचल इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पांडेय तथा धाम चौकी प्रभारी अजय कुमार मिश्र ने अपने मयफ़ोर्स के साथ पूरी रात शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए चहल कदमी करते रहें तथा भरत मिलाप को सकुशल सम्पन्न कराने में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन किया।इस दौरान कमेटी केअध्यक्ष श्री कालीशंकर मिश्रा, मंत्री शिवप्रकाश शुक्ला (सोनू), कोषाध्यक्ष मनीष रावत, संरक्षक अमन कुमार मिश्रा, सहमंत्री अरविन्द गुप्ता (ननक), उपाध्यक्ष नमन मिश्रा, मीडिया प्रभारी रामलाल साहनी, सदस्यों में कन्हैया श्रीमाली, हर्षित खत्री, निरंजन मोदनवाल, आशीष पाण्डेय, श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पकज द्विवेदी, सावरे पाल, रतन मोहन मिश्रा, रतनेश सलाहकार, संदीप गुप्ता, प्रदीप उपाध्याय, टिंक जायसवाल आदि लोगों ने रात भर जागकर व्यवस्था को संभालने के साथ साथ भरत मिलाप को सकुशल सम्पन्न कराया।











