दालमंडी मार्केट में प्रशासन का सख्त एक्शन, 13 दुकानों को किया गया खाली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी के प्रसिद्ध दालमंडी स्थित लक्ष्मी कटरा फैंसी मार्केट में रविवार शाम प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 दुकानों को खाली करवाया।

रिपोर्ट पवन जायसवाल

यह कार्रवाई जॉइंट मजिस्ट्रेट नितिन सिंह के नेतृत्व में की गई।कार्रवाई लगभग शाम 6 बजे शुरू हुई, जब प्रशासनिक अधिकारियों की एक बड़ी टीम भारी पुलिस बल के साथ मार्केट पहुंची। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर संबंधित दुकानदारों को तत्काल अपनी दुकानें खाली करने का आदेश दिया।इस ऑपरेशन की सीधे निगरानी जॉइंट मजिस्ट्रेट नितिन सिंह ने की। कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति न बने, इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के चलते पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई।प हालांकि, अधिकारियों ने कानून व्यवस्था बनाए रखने में सफलता हासिल की इस घटना के बाद से इलाके में प्रशासन की कड़ी नजर बनी हुई है

और पढ़ें

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!