सड़क हादसे में जलकल विभाग के कर्मचारी की दर्दनाक मौत,

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

🏍️ मीरजापुर: सड़क हादसे में जलकल विभाग के कर्मचारी की दर्दनाक मौत, पालिका में शोक की लहर

रिपोर्ट विकास तिवारी

मीरजापुर: नगर पालिका (नपा) के जलकल विभाग में आउटसोर्सिंग कर्मचारी के रूप में कार्यरत महेंद्रनाथ पाल (पुत्र लालचंद्र पाल) की सोमवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। इस दुखद घटना से उनके परिवार और पूरे नगर पालिका प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, महेंद्र पाल मीरजापुर आने के दौरान दुबेपुर नहर के आगे अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी उनकी बाइक की एक मैजिक वाहन से आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में महेंद्र पाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोटरसाइकिल पर सवार उनका बेटा मयंक घायल हो गया।सुबह-सुबह हुए इस हादसे की खबर मिलते ही पालिका के कर्मचारी और अधिकारी स्तब्ध रह गए। नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी, अधिशासी अधिकारी (ईओ) जी लाल समेत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।कर्मचारी के सम्मान में, पालिका के प्रधान कार्यालय पर कर अधीक्षक शरदेंदु सिंह की अगुवाई में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।शोक व्यक्त करने वालों में गोवर्धन यादव, सौरभ कुमार, आनंद कसेरा, रोहित जायसवाल, ओमप्रकाश गुप्ता, देवेंद्र बहादुर सिंह, महेश, अभिषेक गुप्ता, विप्राश्री दुबे, मनतशा, आकांक्षा अग्रहरि, शालिनी, दामिनी सहित कई अन्य कर्मचारी और सदस्य मौजूद रहे।

और पढ़ें

चंदौली में बेकाबू हुआ अपराध: हत्या, लूट और दुष्कर्म की घटनाओं से दहला जनपद! आखिर कौन है जिम्मेदार?
error: Content is protected !!