🛑 मिर्जापुर: आम आदमी पार्टी (AAP) के विधि प्रकोष्ठ ने मिर्जापुर जिले में अवैध खनन, अवैध शराब बिक्री और अवैध पशु हत्या के विरोध में 3 नवंबर 2025 को जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया।
रिपोर्ट विकास तिवारी
पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को सौंपते हुए इन अवैध गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने और एसआईटी जांच कराने की मांग की।प्रदर्शन का नेतृत्व आम आदमी पार्टी विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सोनकर एडवोकेट ने किया।
🗣️ ‘प्रशासनिक मिलीभगत से हो रहा अवैध खनन’प्रदर्शन को संबोधित करते हुए, आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने मिर्जापुर में व्यापक पैमाने पर अवैध खनन होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह सब प्रशासनिक मिलीभगत से हो रहा है। उन्होंने खनिज विभाग पर केवल धन उगाही करने और ट्रक मालिकों का दोहन करने का आरोप लगाया। पांडे ने चेतावनी दी कि खनिज व्यापारियों और ट्रक स्वामियों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ ‘आप’ जल्द ही बड़ा आंदोलन करेगी।
🚨 अहरौरा में खनिज माफिया और अवैध शराब बिक्री का आरोपविधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सोनकर एडवोकेट ने विशेष रूप से चुनार और अहरौरा क्षेत्र में खनिज माफियाओं के साम्राज्य स्थापित होने की बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ खनन स्वामी अधिकारियों से मिलकर अवैध खनन का पूरा रैकेट चला रहे हैं। सोनकर ने अहरौरा थानाध्यक्ष पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी मिलीभगत से अवैध शराब की बिक्री कराई जा रही है, जिसका उदाहरण बेचू वीर मेले में शराब की लगातार बिक्री है। उन्होंने इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की।मनोज सोनकर ने पशु क्रूरता पर भी गहरा आक्रोश व्यक्त किया और सरकारी स्लॉटर हाउस (वधशाला) बनाने की तत्काल मांग की।प्रदर्शन में शामिल होने वाले प्रमुख कार्यकर्ताओं में राकेश वर्मा एडवोकेट, राजमणि दुबे एडवोकेट, रमेश मौर्य एडवोकेट, राकेश मौर्य एडवोकेट, संतोष पाल एडवोकेट, पार्थ दुबे एडवोकेट, अनिल कुमार एडवोकेट, ओम प्रकाश सिंह, बाबूलाल मौर्य सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे











