बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए संपूर्ण टीकाकरण आवश्यक : मिर्जापुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
मिर्जापुर। UNICEF एवं मंडलीय चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में CMO कार्यालय में नियमित टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु आज प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें चिकित्सकों ने बताया कि समय पर टीकाकरण कराने से बच्चों को पोलियो, टीबी, खसरा सहित अनेक गंभीर बीमारियों से बचाया जा सकता है। बच्चों का जीवन सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज की ओर से सेवा केंद्र प्रभारी बीके बिंदु दीदी जी, बीके रूपाली, बीके नीति बहन एवं बीके वीरेंद्र सहित गायत्री परिवार के प्रतिनिधि और मुस्लिम समाज के मौलाना सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और चिकित्सा विभाग के 1. संतोष श्रीवास्तव- मंडलीय स्वास्थ्य समन्वयक (यूनिसेफ)
2. राहुल सिंह- मंडलीय RRT (JSI) HPV टीकाकरण कार्यक्रम
3. कमलेश- जनपद समन्वयक (यूनिसेफ-GAVI)
4. तुलसी दास तिवारी- जनपद समन्वयक- (JSI)
5. विष्णु मिश्रा- MPI- PSI India
6. राजन सिंह- ब्लॉक समन्वयक (यूनिसेफ-GAVI)
7. कोमल मौर्य- ब्लॉक समन्वयक (यूनिसेफ-GAVI)
8. अर्चना मिश्रा- FPC उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों के संपूर्ण टीकाकरण के प्रति समाज को जागरूक करने और इस जनकल्याणकारी अभियान में सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम में UNICEF, JSI एवं अन्य स्वास्थ्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। यह पहल बच्चों के स्वस्थ, सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।











