मैनपुरी के ग्राम गढिया ललूपुर में कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन

*मैनपुरी के ग्राम गढिया ललूपुर में कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन।*

 

*कार्यक्रम के अध्यक्षता कवि राजन तिवारी ने की संचालन सुरेंद्र सौरभ ने किया*

 

रिपोर्ट: मनोज कुमार शर्मा मैनपुरी

 

मैनपुरी। मैनपुरी भोगांव मार्ग स्थित गांव गढ़िया ललूपुर में रविवार को सेवानिवृत्ति तहसीलदार शिवदत्त दुबे के आवास पर काव्यकुंभ कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षता कवि राजन तिवारी ने की संचालन सुरेंद्र सौरभ ने किया।

कवियों के द्वारा मां सरस्वती की वंदना गाकर कवि सम्मेलन का शुभारंभ किया गया। कवि सुरेंद्र पाठक ने राम अवध में आए कविता गाकर दर्शकों का मन मोह लिया, कवि राजकिशोर राजा ने सदा संजोती रहती लेकिन मेरी बचपन वाली यादें, कविता सुनाई। इसी क्रम में कवि रमेश चंद्र चक ने हम तो खुशी अंश के लिए घूमते रहे वे अपनी खुशी खास के लिए छटकते रहे काव्य पाठ सुनाया। कवि श्री चंद्र वर्मा ने पवनपुत्र रोगी बने, मोदी जी श्रीराम दो इंजन सरकार से सुलझे उलझे काम काव्य पाठ सुनाया, महिला कवि उर्मिला पांडे ने काली काली कोकिला पुकार कहे कूह कू

दर्जनों की संख्या में उपस्थित कवियों ने अपनी काव्य कृतियां प्रस्तुत की। कवि सम्मेलन सुन रहे लोगों ने कवियों का ताली बजाकर स्वागत किया।

इस मौके पर किशन दुबे विजय दुबे राजीव मिश्रा राजवीर बाथम मनोज मिश्रा मंगल दुबे कुसुम दुबे सौभाग्यवती रेखा दुबे गुरेंद दुबे दीन मोहम्मद दीन विनोद महेश्वरी संदेश चौहान अभय शर्मा सहित दर्जनों की संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!