पड़ाव/ चंदौली
पड़ाव क्षेत्र के पंडाल में रविवार को मां दुर्गा की प्रतिमा विराजमान हो गई हैं। इसके साथ ही दुर्गा महोत्सव का शुभारंभ हो गया। जैसे ही मां दुर्गा की प्रतिमा पंडाल में पहुंची भक्तों ने जयकारा लगाया।





इस दौरान बड़ी संख्या में गांव के लोग जुटे रहे। देर शाम हवन पूजन के बाद दर्शन पूजन शुरु हुआ। मां दुर्गा के अलावा श्रीगणेश, माता लक्ष्मी व मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई।
Author: India Samachar 24x7
Views: 153








