लालगंज में खंड विकास अधिकारी श्री रवि कुमार की अध्यक्षता में कन्या जन्मदिन मनाया गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शासन की मनसानुरूप सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीअनिल कुमार सोनकर के कुशल मार्ग निर्देशन में विकासखंड लालगंज में खंड विकास अधिकारी श्री रवि कुमार की अध्यक्षता में कन्या जन्म उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।उक्त कार्यक्रम में नवजात बच्चियों के हाथों के काटकर उनका जन्म उत्सव मनाया गया और अभिभावकों को कन्या जन्म के प्रति प्रोत्साहित करने हेतु बेबी किट, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ लोगो लगा हुआ कैप व कप देकर सम्मानित किया गया साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी प्रमिला कुमारी को भी टोपी और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही महिला कल्याण विभाग द्वारा समस्त विकास खण्डों में कैंप लगाकर व्यापक स्तर पर विभागीय योजनाओं का प्रचार प्रसार कर लाभार्थियों का चिन्हांकन करने के साथ ही उनका आवेदन कराने का भी प्रयास किया गया। उक्त कार्यक्रम में सहायक विकास आधिकारिक (कृषि) संजय कुमार, सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) पुकार सिंह ,जिला मिशन को-आर्डिनेटर डॉ0मंजू यादव, सुपरवाइजर (बाल विकास एवं पुष्टाहार)बीनू सिंह,सामाजिक कार्यकत्री वन स्टाप सेंटर राधा खरवार, लालगंज की आंगनवाड़ी बहनों के साथ ही नवजात बच्चियाँ एवं उनके अभिभावक व आमजन उपस्थित रहे।

Vikash Tiwari
Author: Vikash Tiwari

और पढ़ें

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!