—
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा पुलिस लाइन स्थित मां विन्ध्यवासिनी सभागार कक्ष में जनपदीय पुलिस अधिकारीगण के साथ मासिक अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गयी । इस दौरान पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा आगामी त्योहार दुर्गा पूजा/दशहरा को सकुशल एवं निर्बाध रूप से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था सम्बन्धित तैयारियों, यू0पी0-112 की कार्यप्रणाली एवं रिस्पांस टाइम, मीडिया सेल/पीआरओ एवं कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली, ऑपरेशन क्लीन के अंतर्गत थानों पर खड़े लावारिस/जब्त वाहनों एवं मालों के निस्तारण, जनसुनवाई एवं आईजीआरएस प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, सीसीटीएनएस पर लंबित 60 एवं 90 दिवस की विवेचनाओं के निस्तारण, ई-साक्ष्य एप एवं एसआईडी क्रिएशन, ई-समन के प्रभावी क्रियान्वयन, बीटिंग एवं रिकार्ड से संबंधित वात्सल्य पोर्टल पर दर्ज कार्यवाही, ऑपरेशन दमन के अंतर्गत की गई कार्यवाही, साइबर अपराधों की रोकथाम एवं कार्यवाही, जे-एफ-डी/आरटीसी से संबंधित प्रकरणों एवं सीसीटीएनएस के अनुसार वांछित अपराधियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही, लम्बित विवेचनाओं, चिह्नित माफियाओं के विरूद्ध की गयी कार्यवाही, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, कोडिन सम्बन्धित लम्बित अभियोगों के विवेचना की समीक्षा, मादक पदार्थों, अवैध/अपमिश्रित शराब व नशीले पदार्थों के रखने व बेचने वालों तथा गो-तश्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान, शराब माफिया, भू माफिया, वन माफिया, खनन माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही करने, महिला संबंधी अपराधों में अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही तथा गैंगेस्टर एक्ट में 14(1) की कार्यवाही, गैंगस्टर अधिनियम एवं गुंडा अधिनियम की कार्यवाही व टॉप-10 अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । शासन द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला पुलिसकर्मी, एंटी रोमियों टीम व मिशन शक्ति केन्द्र तथा महिला बीट आरक्षियों द्वारा गांवो/मोहल्लों में जन चौपाल लगाकर तथा स्कूल/कॉलेजों/कोचिंग संस्थानों में महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन के प्रति तथा उन्हे सुरक्षित परिवेश की अनुभूति, जन-जागरूकता, आत्मरक्षा के बारे में तथा विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों सहित साइबर अपराधों के विषय में जन जागरूकता करके आवश्यक जानकारी देने के निर्देश दिए गए । पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत अधिकाधिक मुकदमों में सजा कराये जाने हेतु, मा0न्यायालय में चार्जशीट, अन्तिम रिपोर्ट का दाखिला कराने, मालों का निस्तारण तथा विवेचनाधीन अभियोगों विशेष कर पाक्सो एक्ट एवं दुष्कर्म जैसे महिला सम्बन्धित अपराधों के मुकदमों के समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । थाने पर आने वाले पीड़ितों के साथ सद्व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण निष्पक्षता पूर्वक करने हेतु तथा जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सहित यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनायें रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र के महत्त्वपूर्ण/सार्वजनिक स्थलों, प्रतिष्ठानों, रोड़वेज व रेलवे स्टेशन सहित बाजरों व भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सतत् फुट पेट्रोंलिंग, संदिग्ध व्यक्तियों/वस्तुओं/वाहनों की चेकिंग करने के निर्देश दिये गये ।

ईनामिया अपराधियों की गिरफ्तारी, हिस्ट्रीशीटरों की कड़ी निगरानी व चेकिंग, गुमशुदा व्यक्तियों, दुर्घटना से संबंधित प्रकरणों में प्राथमिकता के आधार पर अभियोग पंजीकृत करने, चरित्र/पासपोर्ट सत्यापन तथा शस्त्र लाइसेंस की रिपोर्ट शीघ्र प्रेषित करने, ITSSO पोर्टल, सीएम डैस बोर्ड, आईजीआरएस एवं अन्य शिकायती प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध निस्तारण तथा मा0 न्यायालय द्वारा निर्गत सम्मन, वारण्ट, बीडब्ल्यू, एनबीडब्ल्यू का शत् प्रतिशत समयबद्ध तामिला कराये जाने तथा पुराने अभियोगों के विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिये गए ।
गोष्ठी के दौरान उ0नि0 दयाशंकर ओझा थानाध्यक्ष को0शहर को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के लिए, का0 गणेश प्रसाद थाना को0शहर को प्रभावी पैरवी करने के लिए, हे0का0आजीक कुमार यादव थाना चील्ह तथा हे0का राम प्रवेश यादव थाना चुनार को काफी दिनों से लापता चल रहे दुराचारी के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
उक्त गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक सहित जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण व शाखा प्रभारीगण सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।











