वाराणसी: जिला अध्यक्ष सियाराम यादव की उपस्थिति में पिंडरा अमीन संघ का चुनाव संपन्न, संजय चौबे को मिली कमान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजस्व संग्रह अमीन संघ वाराणसी में शासन द्वारा जारी ट्रांसफर के उपरांत तीनों तहसीलों के तहसील इकाई को जिला अध्यक्ष सियाराम यादव जी द्वारा भंग किया गया।

रिपोर्ट मानस दीक्षित

तदुपरांत पिंडरा तहसील में राजस्व संग्रह अमीन संघ के जिला अध्यक्ष श्री सियाराम यादव एवं पूर्व जिला अध्यक्ष श्री अशोक सिंह द्वारा पिंडरा तहसील के नियुक्त चुनाव अधिकारी ओम प्रकाश चौबे की देखरेख में तहसील पिंडरा के तहसील पदाधिकारीओ का निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ ।जिसमें पिंडरा तहसील के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री संजय कुमार चौबे एवं उपाध्यक्ष श्री धनईराम, तहसील मंत्री श्री अनिल यादव, संगठन मंत्री श्री सुनील कुमार एवं कोषाध्यक्ष श्री चंद्रिका विश्वकर्मा जी को पदाधिकारी नियुक्त किया गया।उपरोक्त जानकारी सोशल एक्टिविस्ट मानस दिक्षित ने दि।नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री संजय चौबे ने सभी सदस्यों का धन्यवाद देते हुए कहा, अमीन परिवार के हित के लिए सभी प्रकार सहायता करेंगे और जनता के हित का कार्य करेंगे।

और पढ़ें

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!