वाराणसी में राहुल गांधी के पोस्टर का दुग्धाभिषेक, परशुराम स्वरूप ने खींचा ध्यान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एक हाथ में फरसा, दूसरे में संविधान; राहुल गांधी के जन्मदिन पर वाराणसी में अनोखा आयोजन

वाराणसी। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन के अवसर पर वाराणसी में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में जन्मदिन मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को भगवान परशुराम के स्वरूप में दर्शाने वाले एक पोस्टर का दुग्धाभिषेक और गंगाजल से अभिषेक किया।

बताया जा रहा है कि कार्यक्रम वाराणसी के एक घाट पर आयोजित किया गया, जहां मंत्रोच्चार के बीच कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के पोस्टर पर दूध और गंगाजल अर्पित किया। पोस्टर में राहुल गांधी को भगवान परशुराम के रूप में दिखाया गया था। तस्वीर में उनके एक हाथ में फरसा और दूसरे हाथ में संविधान की प्रति दिखाई गई है।इस आयोजन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में कांग्रेस कार्यकर्ता धार्मिक अनुष्ठान जैसी प्रक्रिया के बीच राहुल गांधी के प्रति सम्मान व्यक्त करते नजर आ रहे हैं। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह आयोजन सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और जनहित के मुद्दों पर राहुल गांधी की भूमिका को प्रतीकात्मक रूप से दर्शाने के लिए किया गया।

राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं वाराणसी का यह आयोजन अपने अनोखे स्वरूप के कारण चर्चा का विषय बना हुआ है। राजनीतिक गलियारों में भी इस कार्यक्रम को लेकर विभिन्न प्रकार की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

और पढ़ें

रंगमंच पर दिखेगी 25 साल सेवा की कहानीदेश व प्रदेश में होगा ‘नमो सेवा—अनकही कहानियाँ’ का भव्य नाट्य मंचनप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा को नाटक के माध्यम से किया जाएगा

पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर द्वारा बीएचयू दक्षिणी कैम्पस में चल रहें 03 दिवसीय साइबर प्रशिक्षण शिविर का किया गया समापन, मीरजापुर पुलिस ने बनाया सर्वाधिक पुलिस कर्मियों को साइबर प्रशिक्षित करने का रिकॉर्ड —

[democracy id="1"]

error: Content is protected !!