ब्रेकिंग न्यूज़: हंसराज विश्वकर्मा ने ली राज्यमंत्री पद की शपथ, समाजसेवी अवधेश मौर्य ने लखनऊ पहुँचकर दी बधाई
लखनऊ/वाराणसी। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आज वाराणसी का मान उस समय और बढ़ गया, जब भाजपा के वाराणसी जिला अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य (MLC) हंसराज विश्वकर्मा ने उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली।
इस ऐतिहासिक और गौरवशाली क्षण के साक्षी बनने के लिए प्रमुख समाजसेवी एवं ट्रांसपोर्टर अवधेश मौर्य विशेष रूप से लखनऊ पहुँचे। एवं उनके साथ उनके मित्र गिरीश पांडे व गुड्डू पटेल भी रहे ये लोग मंत्री जी के आवास पर उनसे भेंट कर पुष्पगुच्छ प्रदान किया और इस नई जिम्मेदारी के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित कीं।




सम्मान और आत्मीयता:
समाजसेवी अवधेश मौर्य ने हंसराज विश्वकर्मा को उनकी निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण का फल मिलने पर हर्ष व्यक्त किया
क्षेत्र में खुशी की लहर:
वाराणसी जिला अध्यक्ष को सरकार में जगह मिलने पर काशी सहित पूरे पूर्वांचल के कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
विकास की उम्मीद:
इस दौरान अवधेश मौर्य ने विश्वास जताया कि हंसराज विश्वकर्मा के राज्यमंत्री बनने से क्षेत्र के विकास कार्यों को और अधिक मजबूती मिलेगी।
शपथ ग्रहण समारोह के बाद हुई इस शिष्टाचार भेंट के दौरान लखनऊ आवास पर समर्थकों का भारी उत्साह देखने को मिला। अवधेश मौर्य ने कहा कि मंत्री जी का सरल स्वभाव और जमीनी पकड़ प्रदेश सरकार के लिए एक बड़ी संपत्ति साबित होगी।










