फिरोजाबाद (4 जनवरी, 2026): उत्तर प्रदेश के आलू बेल्ट में किसानों की समस्याओं को लेकर अब आर-पार की जंग शुरू हो गई है।
रविवार को जनपद फिरोजाबाद की टूंडला तहसील के गांव उत्तमगढ़ी में ‘भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति)’ की एक विशाल पंचायत का आयोजन किया गया। संजय पाठक के नेतृत्व में हुई इस पंचायत में किसानों ने हुंकार भरते हुए सरकार से आलू के गिरते दामों पर लगाम लगाने की मांग की।मुख्यमंत्री से ‘दिवाली जैसे तोहफे’ की उम्मीदपंचायत को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने सीधे तौर पर प्रदेश सरकार को घेरा।



उन्होंने कहा कि आज आलू की लागत लगातार बढ़ रही है, लेकिन बाजार में किसानों को उचित दाम नहीं मिल रहे। किसान हर दिन कर्ज और घाटे की दलदल में धंसता जा रहा है।”हमें उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी पर पूर्ण विश्वास है। जिस प्रकार उन्होंने दिवाली पर गन्ना किसानों को सौगात दी थी, उसी तर्ज पर आलू किसानों के लिए ₹2500 प्रति क्विंटल का समर्थन मूल्य (MSP) घोषित कर सरकारी खरीद शुरू करनी चाहिए।”— ठाकुर धर्मेंद्र सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्षसंगठन की बढ़ी ताकत: बड़ी संख्या में नियुक्तियां और सदस्यताइस महापंचायत के दौरान संगठन का विस्तार करते हुए दर्जनों पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई और सैकड़ों किसानों ने यूनियन की सदस्यता ग्रहण की।प्रमुख नियुक्तियां और उपस्थित चेहरे:जिला कार्यकारिणी: संजय पाठक (जिला महामंत्री), नागेंद्र प्रताप (जिला अध्यक्ष), आनंद कुमार फौजी (सैनिक प्रकोष्ठ), डॉ. रविंद्र पाठक (जिला प्रभारी-डॉक्टर प्रकोष्ठ), शुघर सिंह (जिला संयोजक), नमन पाठक (जिला सचिव)।तहसील एवं ब्लॉक स्तर: महेश कुमार सिंह (तहसील संयोजक), राघवेंद्र शर्मा (ब्लॉक अध्यक्ष-नारखी), निहाल सिंह व ऋषि पाल सिंह (तहसील संगठन मंत्री/महामंत्री), सतपाल सिंह तोमर (तहसील उपाध्यक्ष)।युवा एवं अन्य नेतृत्व: युवा क्षेत्र अध्यक्ष अशोक यादव, विरज, ठाकुर सुनील सिंह, बंटी सिंह लोधी, और अनूप यादव सहित युवा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी सुमित जादौन मौजूद रहे।गाँव स्तर पर भी रविंद्र सिंह (ग्राम प्रभारी) और अक्षय कुमार (बदनपुर) जैसे कर्मठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान भारी संख्या में मौजूद किसानों ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की और चेतावनी दी कि यदि मांगों पर विचार नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।









