मंडलीय चिकित्सालय से 10 स्टाफ नर्सो को भेजा गया मूल विभाग
रिपोर्ट विकास तिवारी
मिर्जापुर। मंडलीय चिकित्सालय प्रशासन द्वारा मंगलवार को 10 स्टाफ नर्सो को बिना पूर्व में नोटिस दिये उनको उनके मूल विभाग मुख्य चिकित्सालय कार्यालय भेजने का का आदेश पत्रांक सं0 2714 दिनांक 07 नवंबर 2025 को थमा दिया गया है। आश्चर्य की बात यह कि उनकी नियुक्ति मिशन निदेशक लखनउ के माध्यम से किया गया था। इनके नियुक्ति आदेश में यह लिखा हुआ है कि ये प्रोगाम के खत्म होने तक मंडलीय चिकित्सालय में कार्यरत रहेगी। वेतन देने के लिए सीएमओ को जिम्मेदारी दी गई थी। इस आदेश के पाते ही स्टाफ नर्सो में आक्रोश है वे जिलाधिकारी से मिलकर इस आदेश के विषय में अवगत करायेगी। मेडिकल कालेज के जिम्मेदारी अधिकारी द्वारा बताया गया कि उनको स्टाफ नर्सो की जरूरत अब खत्म हो चुकी वे बाकी के 15 स्टाफ नर्सो को भी जल्द वापस कर देगे। जबकि नये स्टाफ नर्सो की नियुक्ति की कोई आवश्यकता नही है इन्ही को प्रोन्नत करने की आवश्यकता थी तब ऐसी क्या परिस्थिति आयी है कि स्टाफ नर्सो को हटाकर नये स्टाफ नर्सो को जगह दी जा रही है।











