अनुप्रिया पटेल ने मंगलवार को मझवा विधानसभा क्षेत्र के आमघाट स्थित रेलवे ओवर ब्रिज का स्थलीय निरीक्षण किया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने लगाई सेतु निगम के अधिकारियों को फटकार एक माह में आमघाट ओवरब्रिज के निर्माण कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश*

रिपोर्ट विकास तिवारी

मीरजापुर, 18 नवम्बर 25मा० केंद्रीय राज्य मंत्री स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं रसायन उर्वरक व मीरजापुर की लोकप्रिय सांसद श्रीमती श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने मंगलवार को मझवा विधानसभा क्षेत्र के आमघाट स्थित रेलवे ओवर ब्रिज का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ज़ी ने निर्माण में हो रहे विलंब के लिए विभागीय अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए एक माह में ओवर ब्रिज का शेष कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। माननीय केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने कहा कि इस ओवरब्रिज के आवागमन प्रारंभ होते ही आम जनमानस की बड़ी समस्या दूर होगी।

उन्होंने कहा कि मिर्जापुर से आमघाट होते हुए चुनार वाराणसी के आवागमन में राहत मिल सकेगी। इस दौरान जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद, प्रदेश महासचिव शिक्षक मंच लाल बहादुर पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष आईटी मंच दुर्गेश पटेल, प्रदेश सचिव रामवृक्ष बिंद, पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय उपाध्याय, जिला अध्यक्ष युवा मंच उदय पटेल, जिला महासचिव युवा मंच हर्षित सिंह पटेल, गौरव विधानसभा अध्यक्ष युवा मंच गौरव पटेल, जोन अध्यक्ष विकास पटेल, शेर सिंह, विकास मौर्य, राहुल ओझा, गौरव दुबे आदि लोग मौजूद रहें। उक्त आशय की जानकारी जिला मिडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने दी।

और पढ़ें

चंदौली में बेकाबू हुआ अपराध: हत्या, लूट और दुष्कर्म की घटनाओं से दहला जनपद! आखिर कौन है जिम्मेदार?
error: Content is protected !!