जनपद को टीबी मुक्त बनाने के चल रहे प्रयास

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जनपद को टीबी मुक्त बनाने के चल रहे प्रयास

रिपोर्ट विकास तिवारी

अंतर्गत आज दिनांक 18 नवंबर 2025 को जिले के अहरौरा क्षेत्र स्थित क्रेशर प्लांट जय मां भंडारी स्टोन वर्क्स पर कार्यरत श्रमिकों को क्षय विभाग के डिस्ट्रिक्ट को ऑर्डिनेटर सतीश शंकर यादव द्वारा टीबी के संपूर्ण लक्षणों की जानकारी देते हुए उन्हें सरकारी स्तर से उपलब्ध सभी नि:शुल्क सुविधाओ से भी परिचित कराया ।यादव द्वारा बताया गया कि जांचोंपरांत पाए गए टीबी मरीजों को सरकार की तरफ से प्रति माह ₹1000 पोषण योजना के तहत भी दिया जाता है जो पूरे इलाज अवधि तक देने का प्राविधान है।अंत में यादव द्वारा मौजूद सभी श्रमिकों से आग्रह किया गया कि आप सभी अपने आसपास के खदानों क्रेशर प्लांटो या अन्य कहीं भी किसी को भी ऐसे लक्षण प्रभावित पाते हैं तो उन्हें सरकारी स्वास्थ्य केंद्र तक जांच कराने का देश हित में सुझाव अवश्य दें जिससे कि हम सभी इस रोग से अपने को सुरक्षित स्थिति में पा सके।उपरोक्त कार्यक्रम में चुनार एसटीएस अखिलेश कुमार, मनभावन के साथ-साथ क्रेशर प्लांट मलिक अरविंद मौर्या एवं अखिलेश शर्मा, चंदन प्रजापति, अर्जुन सिंह, हरिदास, वीरेंद्र आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें

चंदौली में बेकाबू हुआ अपराध: हत्या, लूट और दुष्कर्म की घटनाओं से दहला जनपद! आखिर कौन है जिम्मेदार?
error: Content is protected !!