मुंबई का, उरी का, पुलवामा का, पहलगाम का, ऑपरेशन सिंदूर ने सबका बदला ले लिया, आतंकियों के 9 ठिकाने हुए ध्वस्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Operation Sindoor: भारत ने पहलगाम में पिछले महीने हुए आतंकी हमले का बदला तो लिया ही। साथ ही, भारतीय सेना ने मुंबई, उरी, पुलवामा और पार्लियामेंट अटैक का भी बदला ले लिया है। ऑपरेशन सिंदूर में पाक समर्थित आतंकियों के 9 ठिकानों को ध्वस्त किया गया।

भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू और कश्मीर (POJK) में आज तड़के 1 बजकर 5 मिनट से लेकर 1 बजकर 35 मिनट के बीच एयर स्ट्राइक किया है। इस स्ट्राइक में पाकिस्तान और POJK के 9 जगहों पर मौजूद आतंकियों को 21 ठिकानों को ध्वस्त किया गया है। भारतीय सेना ने अपने प्रेस कांफ्रेंस में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर यह जानकारी शेयर की है। सेना ने बताया 25 मिनट चले इस ऑपरेशन में सेना ने भारत में पिछले दो दशक से हुए आतंकी हमलों में शामिल आतंकवादियों के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है।

ले लिया सबका बदला

प्रेस कांफ्रेंस से पहले चलाए गए वीडियो में 2001 में हुए संसद पर हमले से लेकर हाल में हुए पहलगाम अटैक की झलकियां दिखाई गई। भारतीय सेना ने भारत में अब तक हुए सभी बड़े आतंकी हमलों में मारे गए आम नागरिकों और आर्म्ड फोर्स के जवानों का बदला लेते हुए ऑपरेशन सिंदूर को लॉन्च किया है, जिसका मकसद है No More यानी अब और नहीं। तड़के हुए ये मिसाइल अटैक इस बात का गवाह है कि अब भारत किसी भी आतंकी हमले को बर्दाश्त नहीं करेगा।

पाकिस्तान में हुए इस एयर स्ट्राइक में कुख्यात आतंकी मसूद अजहर के भाई और बहन समेत 14 लोग मारे गए। 2001 में हुए पार्लियामेंट अटैक, 2008 में हुए मुंबई अटैक, 2016 में हुए उरी अटैक, 2019 में हुए पुलवामा अटैक और पिछले महीने 22 अप्रैल को हुए पहलगाम अटैक में पाकिस्तान समर्थित ये आतंकी संगठन शामिल थे।

पाकिस्तान और POJK में मौजूद आतंकी कैंप

 पाकिस्तान और POJK में मौजूद आतंकी कैंप
1सवाई नाला
2सैयद ना बिलाल
3मसकर-ए-अक्सा
4चेलाबंदी
5अब्दुल्लाह बिन मसूद
6दुलाई
7गढ़ी हबीबुलाह
8बटरासी
9बालाकोट
10ओघी
11बोई
12सेनसा
13गुलपुर
14कोटली
15बाराली
16डुंगी
17बरनाला
18मेहमूना जोया
19सरजाल
20मुरीदके
21बहावलपुर

इन 9 जगहों पर हुआ स्ट्राइक

आतंकी कैंपएरिया
1सवाई नाला, मुजफ्फराबादPOJK
2सैयद ना बिलाल, मुजफ्फराबादPOJK
3गुलपुर, कोटलीPOJK
4बरनाला, भिंबेरPOJK
5अब्बास, कोटलीPOJK
6बहावलपुर, पंजाब प्रांतपाकिस्तान
7मुरीदके, पंजाब प्रांतपाकिस्तान
8सरजाल, पंजाब प्रांतपाकिस्तान
9मेहमूना जोया, पंजाब प्रांतपाकिस्तान

और पढ़ें

चंदौली में बेकाबू हुआ अपराध: हत्या, लूट और दुष्कर्म की घटनाओं से दहला जनपद! आखिर कौन है जिम्मेदार?
error: Content is protected !!