प्रशासनिक अधिकारियों की सक्रियता से विंध्याचल मेले में उत्तम व्यवस्था◆SDM (सदर) ने दी मेले की जानकारी-

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

◆मिर्जापुर। रिपोर्ट विकास तिवारी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की मां विंध्यवासिनी धाम के प्रति श्रद्धा एवं आस्था का परिणाम है कि विंध्याचल मण्डल तथा मिर्जापुर जिला प्रशासन अत्यंत मुस्तैदी से नवरात्र मेले के संचालन में लगा हुआ है। एक तो विंन्ध्य कॉरिडोर की वजह से धाम क्षेत्र में विस्तार का भी परिणाम है कि धाम में श्रद्धालुओं की भारी तादाद अत्यंत सुविधापूर्वक मां विन्ध्यवासिनी का दर्शनपूजन कर रही है, वहीं ड्यूटी पर तैनात अधिकारीगण भी हर पल सजग भाव में दिखाई पड़ रहे हैं।◆मण्डल प्रशासन एवं जिला प्रशासन के जो अधिकारी श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो, इसके लिए मनसा-वाचा-कर्मणा सेवा भाव में समर्पित हैं, उनमें धर्म एवं सनातन संस्कृति के विद्वान आयुक्त श्री बी के त्रिपाठी, धर्म के प्रति गहरी आस्था रखने वाले आईजी श्री आर पी सिंह दिन में और रात में भी मेला क्षेत्र का भ्रमण कर ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों का हौसला बढ़ा रहे हैं।◆जिला प्रशासन के दर्जनों अधिकारी मेला क्षेत्र में डेरा जमाए हैं। उपजिलाधिकारी गुलाब प्रसाद ने जानकारी दी है कि DM श्रीमती प्रियंका निरंजन के आदेशानुसार श्रद्धालुओं की सेवा करने में ADM (F&R)शिव प्रताप शुक्ल, सिटी मजिस्ट्रेट विनीत उपाध्याय, CO (सदर) अमर बहादुर, CO (नगर) विवेक जावला, DDO श्रवण राय, SOC (चकबंदी), ए के तिवारी BEO (मड़िहान) मनोज एवं SHO विन्ध्याचल आदि के चलते व्यवस्था अत्यंत चुस्त हैं। ◆DM श्रीमती प्रियंका निरंजन के साथ SP श्री सोमेन बर्मा एवं साथ में ASP (सिटी) नितेश कुमार सिंह का अधिकांश समय मेले के सुव्यवस्थित इंतजाम में व्यतीत हो रहा है।◆SDM (सदर) गुलाब प्रसाद जनसम्पर्क के मामले में अति सक्रिय रहते हैं लिहाजा प्रशासनिक कार्रवाई की अद्यतन सूचना प्रेसजगत को देते रहते हैं, जिसके चलते प्रशासन द्वारा कृत कार्रवाई की जानकारी सुचारू रूप से मिलती रहती है।◆इस बार देशी-विदेशी फूलों से सजावट करने वाली संस्था की भागीदारी नहीं दिख रही है।◆जिला सूचनाधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय की सक्रियता से सांस्कृतिक कार्यक्रम भव्य ढंग से संचालित हो रहा है, जहां श्रद्धालु भजन-नृत्य आदि का अवलोकन कर रहे हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!