संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग एवें अन्य 11 विभागों द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के अन्तर्गत् जागरूकता अभियान का शुभारम्भ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रिपोर्ट विकास तिवारी

आज दिनांक-01.04.2025 को माननीय मुख्य मन्त्री, आदरणीय मुख्य सचिव उ०प्र० शासन लखनऊ की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग एवें अन्य 11 विभागों द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के अन्तर्गत् जागरूकता अभियान का शुभारम्भ, जिलाधिकारी महोदया, मुख्य विकास अधिकारी महोदय एवं स्वास्थ्य विभाग के समस्त अपरमुख्य / उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से किया गया। जिलाधिकारी महोदया द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई गयी एवं रैली को व्यापक प्रचार प्रसार के लिए भेजा गया।जिसमें नगरपालिका परिषद मीरजापुर एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से वेक्टर जनित बीमारियों के वाहक को नियंत्रण में प्रयोग की जानी वाली फागिंग मशीन / एण्टीलार्वल मशीन का प्रदर्शन किया गया। साथ ही साथ डेंगू, मलेरिया एवं अन्य वेक्टर जनित बीमारियों के नियंत्रण हेतु पम्पलेट का वितरण किया गया। रैली के आरम्भ से पहले मुख्य चिकितसा अधिकारी कार्यालय में संक्षेप में चर्चा की गयी एवं आम जनमानस के सहयोग से ही वेक्टरजनित रोगों पर नियंत्रण पाया जा सकता है की अपेक्षा की गयी। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग एवं अन्य विषयों पर चर्चा की गयी।इसी कम में डा० लालजी गौतम, (नोडल वेक्टरबार्न डिजीज) ने अधिकारियों एवं कर्मचारियो से अभियान को सफल बनाने हेतु सम्बोधित किया। जिला मलेरिया अधिकारी श्री संजय कुमार द्विवेदी समस्त वी०बी०डी० अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ उपस्थित रहे। रैली मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, मीरजापुर से आरम्भ होकर मण्डलीय चिकित्सालय मीरजापुर में समाप्त की गयी। समापन के साथ रैली में प्रतिभागियों को अल्पाहार का वितरण किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!