नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने घाट पर सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर एक प्रभारी सफाई नायक पर कार्यवाही और स्पष्टीकरण एवं एक कों चेतावनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

**मीरजापुर।नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी के विंध्याचल मेले क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान दीवान घाट पर साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त न रहने पर प्रभारी सफाई नायक विनोद नारायण पर पांच सौ का अर्थ दण्ड लगाकर दण्डित करने के साथ ही स्पष्टीकरण मांगा है।

रिपोर्ट विकास तिवारी

सफाई नायक द्वारा कार्य स्थल पर गुटखा खाने और निरिक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष के सामने पिक को घाट पर थूकने पर नपाध्यक्ष ने पांच सौ का जुर्माना किया है।उन्होंने कहा है कि निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था में कमी पाई गई है ,सफाई नायक को बुलाने पर वह देरी से उपस्थित हुआ और कर्मचारियों की उपस्थिति पूछने पर अशिष्टता पूर्वक व्यवहार भी किया।सफाई नायक द्वारा गुटखा खाकर वार्ता करने और उसके पिक को घाट पर थूक कर गंदगी फैलाने पर पांच सौ रुपया जुर्माना किया गया है,कार्य में लापरवाही बरतने पर तीन दिवस के अंदर स्पष्टीकरण पेश करने को कहा गया है,संतोष जनक जवाब न मिलने पर सफाई नायक की संविदा समाप्त करने की कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान मेला क्षेत्र में सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर एक आउटसोर्सिंग कर्मचारी निहाल कों भी चेतावनी दी गई। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा सफाई व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा लापरवाही पाएं जाने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

और पढ़ें

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!