सपा की बैठक में शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव पर मंथन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सपा की बैठक में शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव पर मंथन
प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को पूरी सक्रियता के साथ मैदान में उतरेः नरेश उत्तम पटेल
सपा कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही चुनावी सफलता का आधारः अशोक यादव


मिर्जापुर। शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव पर रविवार को सपा के जिला कार्यालय लोहियाट्रस्ट पर बैठक हुई। बैठक में शिक्षक व स्नातक एमएलसी चुनाव पर कार्यकर्ताओं के बीच मंथन किया गया। बैठक में चुनाव प्रभारी सपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद फतेहपुर नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा शिक्षकों के सम्मान, उनके अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए संघर्ष किया है। समाजवादी पार्टी की सरकार में सहायता प्राप्त शिक्षकों की सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष करने सहित शिक्षा मित्रों के हित में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए गए।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने सदैव शिक्षकों के साथ-साथ छात्रों, नौजवानों और बेरोजगारों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को पूरी सक्रियता के साथ मैदान में उतरना होगा। स्नातक एवं शिक्षक मतदाताओं से निरंतर संपर्क स्थापित करने, मतदाता सूची का गहनता से अवलोकन करने और छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने के लिए आवश्यक प्रयास करने होंगे। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, सभी कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय, एकजुटता और जिम्मेदारी के साथ चुनावी अभियान में जुटने का आह्वान किया।
कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही चुनावी सफलता का आधार है। उन्होने कहा कि भाजपा झूठ और फरेब के रास्ते पर चलकर जनता को गुमराह कर रही है। 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत प्राप्त करेगी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी। उन्होने लगे हाथ भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि हत्या, लूटपाट की घटनाएं बढ़ी है जनता इनको 2027 के विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेकेगी।
बैठक की अध्यक्षता कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव व संचालन जिला महासचिव आदर्श यादव ने किया।
बैठक में पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया, पूर्व विधायक जगतम्बा सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष यादव, मुन्नी यादव, सुरेन्द्र सिंह पटेल, परवेज खान, रामराज पटेल, रविन्द्र बहादुर सिंह, कीर्ति कोल, रोहित शुक्ला, दामोदर प्रसाद मौर्या, निराला कोल, अभय यादव, डा0 संतोष सिंह, सतीश मिश्रा, संतोष गोयल, सुरेश पटेल, राजेश भारती, रामजी मौर्या, डा0 सुनील सिंह पटेल, विजय पटेल, सत्यप्रकाश यादव, राणा प्रताप सिंह, सुबाष पटेल, सुरेन्द्र पटेल, शैलेष पटेल, झल्लू यादव, सोकिम अहमद, विवेक कुशवाहा, रमाशंकर कोल, विशाल यादव, अतीक खान, श्याम अचल यादव, गिरधारी पटेल, श्रेया सोनकर, आकांक्षा यादव, बलराम यादव, भोलानाथ यादव, अभिषेक दूबे, अंकित दूबे, विपिन मिश्रा, हरिशंकर यादव, रामसुधार कुशवाहा, कमलेश पाठक, रामराज यादव, दिलीप गुप्ता, मोहित यादव, दिव्या गुप्ता, दुर्गा सिंह, रवि सोनकर, रत्नेश श्रीवास्तव, योगेश यादव, प्रेमकुमार यादव, चिन्तामणि यादव, शहनवाज, शिवलाल यादव, भरत यादव, इन्द्रजीत मौर्या, नितीश तिवारी, शराफत उल्ला, मनीष, विरजू आदि मौजूद रहें।

Vikash Tiwari
Author: Vikash Tiwari

और पढ़ें

महिलाओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों, कानूनी प्रावधानों, विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, साइबर अपराधों के प्रति तथा शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारें में जानकारी प्रदान कर किया जा रहा जागरुक

[democracy id="1"]

महिलाओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों, कानूनी प्रावधानों, विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, साइबर अपराधों के प्रति तथा शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारें में जानकारी प्रदान कर किया जा रहा जागरुक

error: Content is protected !!