एसओजी व थाना जिगना की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 138.40 ग्राम अवैध हेरोईन (अनुमानित कीमत 25 लाख रूपये) के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल व 02 अदद मोबाइल फोन बरामद —
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 17.10.2026 को एसओजी व थाना जिगना की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी । पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में एसओजी व थाना जिगना की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना जिगना क्षेत्रांतर्गत ग्राम पाली बार्डर के पास से मोटर साइकिल सवार 02 अभियुक्तों 1. शनि कुमार पुत्र महेन्द्र कुमार निवासी बनरहिया बारी बरकछा थाना को0देहात जनपद मीरजापुर व 2. सुभाष कुमार पुत्र विष्णु प्रसाद निवासी ग्राम मन्धातापुर बरकछा कलां थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे 138.40 ग्राम अवैध हेरोइन (अनुमानित कीमत 25 लाख रूपये) व 02 अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जिगना पर मु0अ0सं0-252/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल वाहन संख्या UP 63 AD 2698 को 207 एमवी एक्ट में सीज करने की कार्यवाही की गयी ।

गिरफ्तार अभियुक्त-
- शनि कुमार पुत्र महेन्द्र कुमार निवासी बनरहिया बारी बरकछा थाना को0देहात जनपद मीरजापुर, उम्र 22 वर्ष ।
- सुभाष कुमार पुत्र विष्णु प्रसाद निवासी ग्राम मन्धातापुर बरकछा कलां थाना को0देहात जनपद मीरजापुर, उम्र 35 वर्ष ।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0-252/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना जिगना जनपद मीरजापुर ।
वरामदगी विवरण-
138.40 ग्राम अवैध हेरोईन (अनुमानित कीमत 25 लाख रूपये)
02 अदद मोबाइल फोन ।
तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल वाहन संख्या UP 63 AD 2698
पुलिस टीम गिरफ्तार/बरामदगी –
थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, उप-निरीक्षक अवधेश सिंह व उप निरीक्षक जय जय राम मय पुलिस टीम थाना जिगना जनपद मीरजापुर ।
निरीक्षक राजीव सिंह प्रभारी एसओजी मय टीम ।













