रेहीया में जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था का सत्संग, शाकाहार-सदाचार का दिया संदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रेहीया में जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था का सत्संग, शाकाहार-सदाचार का दिया संदेश

चुनार/मीरजापुर। जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था, मथुरा के अध्यक्ष संत पंकज जी महाराज के नेतृत्व में चल रही 108 दिवसीय जनजागरण यात्रा का 58वां पड़ाव ग्राम रेहीया में प्राथमिक विद्यालय के पास खेल मैदान में आयोजित हुआ। इस दौरान आयोजित सत्संग में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

संत पंकज जी महाराज ने शाकाहार-सदाचार, मद्यनिषेध, चरित्र उत्थान, आत्मकल्याण एवं अच्छे समाज के निर्माण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि परमात्मा ने मनुष्य को कर्म करने की स्वतंत्रता दी है। मानव जीवन का उद्देश्य केवल भौतिक सुख-सुविधाएं जुटाना नहीं, बल्कि भक्ति और साधना के माध्यम से जीवात्मा का कल्याण करना है। उन्होंने कहा कि जीवन समाप्त होने के बाद धन-संपत्ति, जमीन-जायदाद और जाति-बिरादरी में से कुछ भी साथ नहीं जाता, इसलिए मनुष्य को समय रहते सद्कर्म और भक्ति के मार्ग पर चलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति गुरु महाराज के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प ले और एक गांव को गोद लेकर वहां जनजागरण का कार्य करे। यह आत्मकल्याण के साथ समाज सेवा का भी महत्वपूर्ण माध्यम है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष घूरन प्रसाद, संगठन मंत्री एवं प्रवक्ता मोतीलाल सिंह, श्रीमती रेखा, भगवानदास, ग्राम प्रधान रानीपुर विनायक, भगवानदास गुप्ता, संतोष कुमार सिंह, श्रावस्ती के जिलेदार सत्यम प्रसाद, श्रीपाल यादव, रामराज सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजन में शिवम एवं संदीप का विशेष सहयोग रहा।

Vikash Tiwari
Author: Vikash Tiwari

और पढ़ें

महिलाओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों, कानूनी प्रावधानों, विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, साइबर अपराधों के प्रति तथा शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारें में जानकारी प्रदान कर किया जा रहा जागरुक

[democracy id="1"]

महिलाओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों, कानूनी प्रावधानों, विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, साइबर अपराधों के प्रति तथा शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारें में जानकारी प्रदान कर किया जा रहा जागरुक

error: Content is protected !!