शारदीय नवरात्र मेला विन्ध्याचल-2026 के षष्ठी पर मां विन्ध्यवासिनी देवी का दर्शन-पूजन करने आये

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*शारदीय नवरात्र मेला विन्ध्याचल-2026 के षष्ठी पर मां विन्ध्यवासिनी देवी का दर्शन-पूजन करने आये असहाय, वृद्ध एवं दिव्यांगजन को ड्यूटीरत् पुलिसकर्मियों द्वारा सहयोग कर सेवाभाव से कराया जा रहा सुगम दर्शन —

*

                    विन्ध्याचल में चल रहे शारदीय नवरात्र मेला विन्ध्याचल-2026 के षष्ठी पर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में मां विन्ध्यवासिनी, माँ कालीखोह, माँ अष्टभुजा धाम में विभिन्न जनपदों, प्रदेशो एवं देश-विदेश से दर्शन पूजन करने आने वाले दर्शनार्थियों/श्रद्धालुजन के साथ ड्यूटीरत् पुलिसकर्मियों द्वारा विनम्रता पूर्ण व्यवहार करते हुए सहयोग कर पंक्तिबद्ध कराते हुए सेवाभाव से दर्शन कराया जा रहा है वहीं दर्शन पूजन हेतु आने वाले वृद्ध, असहाय एवं दिव्यांगजन का सेवाभाव के साथ सहयोग कर सुगमतापूर्ण दर्शन भी कराया जा रहा है । महिलाओं, बच्चों एवं वृद्धजनों की सुरक्षा एवं सुगम दर्शन का विशेष ध्यान रखते हुए धाम सुरक्षा में अतिरिक्त महिला पुलिस कर्मियों द्वारा सेवाभाव के साथ सहयोग कर सुगमतापूर्ण दर्शन कराया जा रहा है ।

Vikash Tiwari
Author: Vikash Tiwari

और पढ़ें

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!