शिकारपुर के छतारी में राम बारात की धूम: ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच उमड़े श्रद्धालु
रिपोर्ट के चौहान
बुलंदशहर जिले के शिकारपुर क्षेत्र स्थित छतारी कस्बे में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की भव्य बारात बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक उल्लास के साथ निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन का औपचारिक शुभारंभ





मुख्य अतिथि एवं भाजपा नेता पंडित देवेंद्र भारद्वाज ने वैदिक रीति-रिवाज के अनुसार फीता काटकर और नारियल फोड़कर किया।शुभारंभ के साथ ही पूरा क्षेत्र जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा। इस अवसर पर नगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग एकत्र हुए, जिनमें कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह और भक्ति भावना देखने को मिली।आयोजन को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार अपने पूरे पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे। वहीं, सुरक्षा एवं व्यवस्था के दृष्टिगत डिबाई क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारी और नगर पंचायत के प्रतिनिधि भी पूरे कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे।










