पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में माल निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना लालगंज पुलिस द्वारा कुल 99 आबकारी अधिनियम के मुकदमों से सम्बन्धित 1529 लीटर अवैध शराब का नियमानुसार कार्यवाही करते हुए किया गया विनष्टीकरण —

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा माल निस्तारण के संबंध में जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को निर्देश दिए गए है । उक्त निर्देश के क्रम में आज दिनांकः 08.10.2026 को थाना लालगंज परिसर में थाना स्थानीय पर वर्ष 2024-2025 के बीच पंजीकृत आबकारी अधिनियम से सम्बंधित पंजीकृत कुल 99 मुकदमों में बरामद 1529 लीटर अवैध शराब को मा0न्यायालय द्वारा विनष्टीकरण का आदेश दिए जाने के उपरान्त राजू यादव-नायब तहसीलदार लालगंज, अमर बहादुर-क्षेत्राधिकारी लालगंज, सौरभ वर्मा-आबकारी निरीक्षक क्षेत्र लालगंज व वेद प्रकाश पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक थाना लालगंज सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण की गठित टीम की उपस्थिति में उपरोक्त अवैध शराब का विनष्टीकरण कराया गया ।












