पति की हत्या करने वाली शातिर अभियुक्ता गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पति की हत्या करने वाली शातिर अभियुक्ता गिरफ्तार

रिपोर्ट दीपक चौहान

बुलन्दशहर : डिबाई क्षेत्रान्तर्गत ग्राम उदयपुर के पास मुकेश पुत्र प्रेमपाल निवासी ग्राम सतोहा थाना डिबाई का शव मिला था पुलिस द्वारा मृतक के शव के पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम कराया गया था पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट नही आया था पुलिस द्वारा सर्विलांस एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की गयी जांच में मृतक की पत्नी एवं दो अन्य व्यक्तियों द्वारा मुकेश की हत्या की घटना कारित करना पाया गया है वादी के भाई देवेन्द्र से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना डिबाई पर मुअसं- 720/26 धारा 103(1)/61(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था डिबाई पुलिस द्वारा अभियुक्ता पूनम को पीएस हॉस्पिटल कस्बा डिबाई से गिरफ्तार किया गया अभियुक्ता की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना डिबाई पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्ता को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निरन्तर प्रयास किए जा रहे है गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम पता पूनम पत्नी स्व. मुकेश निवासी ग्राम सतोहा थाना डिबाई जनपद बुलन्दशहर पूछताछ में अभियुक्ता द्वारा बताया गया है कि उसका एक व्यक्ति से प्रेम प्रसंग था दिनांक 15/09/2026 को उसके प्रेमी ने मुकेश को शराब पिलाई और उसके बाद उसे गांव से बाहर जंगल में ले गया था वहां पर उसने अपने प्रेमी व प्रेमी के दोस्त के साथ मिलकर मुकेश की कीचड़ में मुंह दबा कर हत्या कर दी थी और वहां से सभी फरार हो गये थे गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम विशाल प्रताप सिंह चौहान प्रभारी निरीक्षक थाना डिबाई, एस आई शैलेन्द्र यादव, मौ. शोएब, अजय यादव, आयूषी, मुस्कान, ।

और पढ़ें

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!