वाराणसी में विश्व हिन्दू रक्षा परिषद की नई नियुक्ति, मनीष पाण्डेय बने महानगर अध्यक्षनियुक्ति पत्र जारी, संगठन को मजबूत करने और गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की दी गई जिम्मेदारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी में विश्व हिन्दू रक्षा परिषद की नई नियुक्ति, मनीष पाण्डेय बने महानगर अध्यक्षनियुक्ति पत्र जारी, संगठन को मजबूत करने और गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की दी गई जिम्मेदारी

संवाददाता – पवन जायसवाल वाराणसी।

विश्व हिन्दू रक्षा परिषद की ओर से वाराणसी महानगर में संगठनात्मक स्तर पर नई नियुक्ति की गई है। परिषद की ओर से मनीष पाण्डेय को वाराणसी महानगर अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। इस संबंध में 03 अक्टूबर 2026 को नियुक्ति प्रमाण पत्र जारी किया गया।जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय के नाम से मनीष पाण्डेय को महानगर अध्यक्ष, वाराणसी के पद पर मनोनीत किया गया है। पत्र में नवनियुक्त पदाधिकारी से संगठन को मजबूत करने और परिषद के उद्देश्यों के अनुरूप सक्रिय रूप से कार्य करने की अपेक्षा जताई गई है।नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि नवनियुक्त पदाधिकारी सनातन शिक्षा के अनुरूप संगठन को मजबूत करने तथा हिंदू राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य में अपना योगदान देंगे। साथ ही संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने और कार्यों को विस्तार देने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।हर माह समीक्षा बैठक में उपस्थिति अनिवार्यपरिषद की ओर से जारी पत्र में संगठनात्मक समीक्षा को लेकर भी निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को होने वाली समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई है।मनीष पाण्डेय के महानगर अध्यक्ष बनाए जाने के बाद स्थानीय स्तर पर संगठन की आगामी गतिविधियों और विस्तार को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। नियुक्ति पत्र सामने आने के बाद यह मामला सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

और पढ़ें

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!