साहिल करता था सूखा नशा, उकसाती थी मुस्कान, मेरठ के सौरभ मर्डर केस में हुआ नया खुलासा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

साहिल और मुस्कार के प्यार की जानकारी सौरभ को थी। इसलिए उसने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी भी दाखिल की थी। बाद में घरवालों के समझाने पर वो साथ रहने लगे।

मेरठः यूपी के मेरठ में सौरभ मर्डर केस में गिरफ्तार मुस्कान और साहिल शुक्ला को नया खुलासा हुआ है। इंडिया टीवी को दिए इंटरव्यू में एसपी ने कई सारी जानकारी दी। एसपी ने कहा कि मुस्कान का पति सौरभ मर्चेंट नेवी में कब से था, था भी या सिर्फ टेस्ट दिया था. सब वेरिफाई कर रहे हैं। 

साहिल करता था सूखा नशा

एसपी ने बताया कि साहिल 2021 तक सूखा नशा करता था। पूछताछ में उसने बताया फिर छोड़ दिया था। मुस्कान उसे उकसाती थी। मुस्कान ने अपनी माँ और भाई की फर्जी स्नैपचैट की आईडी बनाई थी। वह कहती थी कि मेरे घरवाले कहते हैं शादी कर लो। साहिल प्रेतात्माओं और अंधविश्वास में विश्वास करता था। वह मां के मरने के बाद आध्यत्म में बहुत ज्यादा आ गया था। शिव, साधना जैसी तस्वीरे उसने खुद बनाई थी।

डॉक्टर से एनजीटी की दवा पता की

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों ने सौरभ को पूरी पूरी प्लानिंग करके मारा है। दोनों एक दूसरे पर आरोप डाल रहे हैं। तंत्र मंत्र का नाम इसलिए ले रहे हैं ताकि खुद को कानून बचा सकें। दोनों ने नवंबर से प्लान किया, सोचा मारकर कहां गाड़ेंगे। फिर 25 फरवरी को जन्मदिन था। मुस्कान को पता लगा कि सौरभ 23 फरवरी को आ रहा है। उसके साथ शराब पीने  प्लान किया। डॉक्टर से एनजीटी की दवाई पता करके ड्रिंक में मिलाया। लेकिन सौरभ ने नहीं पी। फिर 4 मार्च को दवाई मिलाकर दी खाने में। सौरभ खाना खाकर सो गया फिर मारा। 

पूछताछ में मुस्कान ने दी ये जानकारी

पूछताछ में मुस्कान ने बताया कि सौरभ की फाइनेंशियल स्थिति ठीक नही थी। 2016 में ये कहकर शादी की थी वह मर्चेंट नेवी में है। 6 महीने वो दुबई में रह। फिर नहीं गया तो शक हुआ कि वो मर्चेंट नेवी में है या नहीं। फिर वो लंदन चला गया। इस बीच साहिल जो 8वीं क्लास तक मुस्कान के साथ पढ़ता था, उसने अकेलापन दूर किया।

परिवार ने कहा दोनों को मिले फांसी

मृतक सौरभ के बड़े भाई बबलू का कहना है सौरभ 2016 में मर्चेंट नेवी दुबई में था। मुस्कान ने उसको तंग कर करके बुला लिया। एक महीने में वापस फिर उसने ट्रेनिंग ली, बाद में उसे कई अफेयर के बारे में पता लगा। 2021 में पता लगा मुस्कान का संबंध साहिल से है। उसने तलाक की अर्जी दी। फिर वो लंदन में किसी कंपनी में काम करने लगा। बबलू ने कहा कि मुस्कान गंदी औरत थी। दोनों को फांसी मिलनी चाहिए।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!