तम्बाकू नियन्त्रण अभियान के तहत चला हस्ताक्षर अभियान जनपद में 30 मार्च तक चलेगा अभियान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मिर्जापुर।

रिपोर्ट विकास तिवारी

तम्बाकू नियन्त्रण अभियान के तहत बुधवार को सीएमओ आफिस में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस आशय की जानकारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर सी0एल0वर्मा ने दी। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि 12 मार्च को नो स्मोकिग डे मनाया जाता रहा है लेकिन इस बार विभागीय कार्यो के व्यस्तता होने के कारण इस बार दो दिन बाद शुरू किया जा रहा है इसके अलावा पूरे जनपद जनपद में आज से 30 मार्च तक अभियान चलाया जायेगा जिसके तहत लोगों को तम्बाकू छोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा। इस अवसर पर एडीजे विनय आर्या ने हस्ताक्षर कर अभियान की शुरूआत की। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर मुकेश ने बताया कि अभियान के तहत युवाओं पर केन्द्रित कार्यक्रम पूरे जिले में चलाया जायेगा जिसमें मुख्य रूप से वेबिनार, प्रशिक्षण, एफ0जी0डी0 शपथग्रहण, गोष्ठी, वांक फार नो टोबैको के अलावा वृहद हस्ताक्षर अभियान चलाया जायेगा। इस अवसर पर तम्बाकू निषेध के जिला सलाहकार डॉक्टर राजेश यादव, अपर शोध अधिकारी सत्यम व आशीष के अलावा अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर अनिल ओझा भी मौजूद रहे।

और पढ़ें

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!