रोहनियां थाने की पुलिस ने हत्या कर फरार चल रहे के 25 हजार के इनामी दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संवाददाता – पवन जायसवाल

वाराणसी थाना रोहनियां पुलिस ने मारपीट कर हत्या करने के मामले में वांछित 25,000 रुपये के दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराध रोकथाम एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देशों के क्रम में की गई।पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां के कुशल नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।

मुखबिर की सूचना पर थाना रोहनियां पुलिस टीम ने आज दिनांक 10 अप्रैल 2026 को सुबह 7:50 बजे जगतपुर रेलवे क्रॉसिंग, थाना रोहनियां के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान

1. रोहित कुमार पटेल (उम्र 24 वर्ष) पुत्र प्रेम कुमार, निवासी घमहापुर, थाना रोहनियां, कमिश्नरेट वाराणसी

2. गोविन्द पटेल (उम्र 30 वर्ष) पुत्र मक्खन पटेल, निवासी हरदत्तपुर, घमहापुर, थाना रोहनियां, कमिश्नरेट वाराणसी।दोनों अभियुक्तों पर थाना रोहनियां में मुकदमा संख्या 092/2026 धारा 103(1), 191(2), 3(5) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) पंजीकृत है।घटना का विवरणगौरतलब है कि दिनांक 29 मार्च 2026 को पीड़िता (वादिनी) ने अपने बेटे सोनू अली की हत्या की लिखित शिकायत दी थी। आरोप था कि मोबाइल चोरी के विवाद में अभियुक्त रोहित कुमार पटेल ने अपने साथियों के साथ मिलकर सोनू अली की मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई।

इसी शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक रोहनियां द्वारा की जा रही थी।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमइस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अमीर बहादुर सिंह, भरत चौधरी, दिनेश सिंह, श्याम बाबू तथा हेड कांस्टेबल अवनीश कुमार राय, जयकान्त पाण्डेय एवं कांस्टेबल रानू कुमार शामिल रहे।फिलहाल थाना रोहनियां पुलिस दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रेतर विधिक कार्यवाही कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हत्या जैसे संगीन मामलों में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी जारी है।

संवाददाता – पवन जायसवाल

और पढ़ें

चंदौली में बेकाबू हुआ अपराध: हत्या, लूट और दुष्कर्म की घटनाओं से दहला जनपद! आखिर कौन है जिम्मेदार?
error: Content is protected !!