​बुलंदशहर: भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ भाकियू महाशक्ति का हल्ला बोल, मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

EO की मनमानी और कमीशनखोरी से त्रस्त जनता, भाकियू महाशक्ति ने खोला मोर्चा!

रिपोर्ट दीपक चौहान

​खुरजा/बुलंदशहर: भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को ठेंगा दिखा रहे अधिकारियों के विरुद्ध अब जनता का गुस्सा फूटने लगा है। भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में आज सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने खुर्जा तहसील पहुंचकर एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम एक कड़ा ज्ञापन सौंपा।​ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि खुर्जा नगरपालिका में तैनात अधिशासी अधिकारी (EO) अनवर हुसैन पर विकास कार्यों में बाधा डालने और भारी भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं।

संगठन का आरोप है कि सड़कों और नालों के टेंडर के लिए 32 से 35% कमीशन की मांग की जा रही है, जिसके चलते टेंडर प्रक्रिया रुकी हुई है और जलभराव से बीमारियां फैल रही हैं। इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ₹50,000 और नक्शा पास कराने के नाम पर ₹2 लाख तक की अवैध वसूली का भी आरोप लगाया गया है।​समारोह में विष्णु दत्त त्यागी, चौधरी विक्रम सिंह, मनोज शर्मा और संगीता सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़ें

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!